Advertisement

टीवी

45 की एक्ट्रेस बनी जुड़वा बच्चों की मां, पति ने बेटी के पैरों में रखा सिर, हुआ भावुक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:05 AM IST
  • 1/9

पॉपुलर भोजपुरी एक्ट्रेस और यूट्यूबर संभावना सेठ आजकल हर त्योहार को धूमधाम से मना रही हैं, क्योंकि शादी के 10 साल बाद उनकी सूनी गोद भरी है. 

  • 2/9

संभावना ने 45 की उम्र में सरोगेसी की मदद से जुड़वा बच्चों का वेलकम किया. एक साथ दो बच्चों की मां बनकर संभावना और उनके पति अविनाश की फैमिली कंप्लीट हो गई है. 
 

  • 3/9

दशहरे के खास मौके पर संभावना ने अपने जुड़वा बच्चों संग खास तस्वीरें शेयर कीं. एक्ट्रेस के नन्हे बच्चे ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं. 

Advertisement
  • 4/9

एक्ट्रेस की नन्ही परी लहंगा चोली में सुपर क्यूट लगीं. वहीं, कुर्ते पायजामे में उनके बेटे की क्यूटनेस से नजरें हटाना भी मुश्किल है. 

  • 5/9

संभावना ने अपने नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कई पोज दिए. मां बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है. 

  • 6/9

लेकिन जिस तस्वीर ने फैंस का दिल जीता है, वो है संभावना के पति अविनाश की. एक फोटो में संभावना के पति अविनाश अपनी नन्ही बेटी के पैरों में सिर झुकाते हुए नजर आए. उन्होंने अपना माथा बेटी के पैरों में रखा. 
 

Advertisement
  • 7/9

अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि संभावना और अविनाश घर में बच्चों के आने से कितना ज्यादा खुश हैं. फैंस और सेलेब्स भी संभावना के बच्चों पर प्यार लुटा रहे हैं.

  • 8/9

बता दें, संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने इसी साल जून 2026 को सरोगेसी से जुड़वा बच्चों का वेलकम किया था. वो एक बेटे और एक बेटी के पेरेंट्स बने.  

  • 9/9

सरोगेसी से पहले संभावना ने कई बार IVF भी कराए, लेकिन हर बार उनके IVF फेल हो गए. संभावना के कई बार मिसकैरेज भी हो चुके हैं. काफी दर्द झेलने के बाद उन्हें मां बनने का सुख मिला है. 

 

All Photos: Instagram @sambhavnasethofficial 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement