रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला टीवी टाउन के मोस्ट पावरफुल और लवेबल कपल हैं. लेकिन फैंस को उस वक्त तगड़ा झटका लगा था जब रुबीना ने बिग बॉस में तलाक के बारे में खुलासा किया था.
लेकिन फिर बिग बॉस में दोनों का रिश्ता मजबूत हो गया था और उन्होंने तलाक न लेने का फैसला किया. अब एक पॉडकास्ट में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने अपनी शादी के मुश्किल दौर पर बात की है.
अभिनव ने बताया कि कोविड पैनडेमिक के दौरान उन्हें लग रहा था कि सेपरेट होना ही सही है. रुबीना संग उनकी शादी सही नहीं चल रही थी.
तलाक के फैसले पर बात करते हुए अभिनव बोले- हम अपने रास्त अलग करने वाले थे. ये बहुत क्लियर था कि हमारे लिए कोविड का समय काफी डरावना था.
'अगर हम अलग हो गए होते तो फिर हम शो का हिस्सा नहीं बनते. अगर हम शो में जाते भी तो इसके बारे में बात नहीं करते.'
हालांकि, रुबीना-अभिनव ने बाद में अपनी शादी पर काम करके शादी को एक और मौका देने का फैसला किया. अभिनव ने बताया कि उन्हें और रुबीना को करीब लाने में उनके परिवार के दो लोगों ने अहम रोल प्ले किया है.
अभिनव बोले- दो फैमिली मेंबर ऐसे हैं, जिन्होंने हमारी शादी को बचाया है. वो हैं रुबीना की मां और मेरा भाई. उन दोनों ने ही हमसे कहा- इतनी छोटी चीजों पर क्यों लड़ते रहते हो. जाओ और एक दूसरे से बात करो.
अपनी शादी में चल रहे मुश्किल दौर को याद करते हुए अभिनव ने कहा कि उन दोनों के बीच अहंकार आ गया था, जिसकी वजह से वो दोनों एक दूसरे से बात नहीं कर पाते थे.
अभिनव बोले- रुबीना और मैं अपनी ईगो में बैठे रहते थे. मैं ये सोचता था कि मैं क्यों बात करूं? रुबीना भी मुझे साइलेंट ट्रीटमेंट दे रही थी.
अभिनव ने आगे बताया कि जब उनका रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा था तब रबीना अपनी फीलिंग्स और फ्रस्ट्रेशन्स एक डायरी में लिखती थीं. रुबीना और अभिनव ने कहा कि उन्हें शादी में मर्यादा, इज्जत और रिश्ते में खुद को बेहतर बनाने को लेकर कई चीजें समझ आईं.
रुबीना और अभिनव की बात करें तो दोनों ने साल 2018 में शादी रचाई थी. मुश्किलों का सामना करने के बाद दोनों अब साथ में खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. दोनों जुड़वा बेटियों के पेरेंट भी बन चुके हैं.
(All Photo: Instagram @rubinadilaik)