Advertisement

टीवी

'मैं खुद को क्यों बेचूं', साउथ में हुई समझौते की डिमांड, बेदाग है बॉलीवुड! बोली एक्ट्रेस, झेला ट्रॉमा

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:29 PM IST
  • 1/9

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर बहस अक्सर छिड़ती रहती है. अब मशहूर एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक चौंकाने वाला अनुभव साझा किया है. 

  • 2/9

एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने समझौता करने से साफ इनकार कर दिया. 

  • 3/9

इंदिरा ने टेली मसाला से बातचीत में बताया कि उस इंसीडेंट ने उन्हें अपनी आगे की चॉइस को लेकर डरा दिया था. वो बोलीं- मैं उसे ट्रॉमा तो नहीं कहूंगी लेकिन हां मैं आगे काम करने से डरने लगी थी. मैंने बहुत ऑफर्स रिजेक्ट किए.

Advertisement
  • 4/9

इंदिरा कृष्णन ने कहा कि- कास्टिंग काउच सच में होता है, और मेरे साथ हुआ है. नाम नहीं लूंगी, बहुत बड़े मेकर्स हैं वो लोग साउथ में, लेकिन उन लोगों ने बोला था मुझे कि अगर आपको इतना बड़ा रोल दे रहे हैं हम लोग तो आपको भी कम्फर्टेबल होना पड़ेगा.

  • 5/9

'तो मैंने बोला कम्फर्टेबल का मतलब? वो बोले- अरे, कम्फर्टेबल का मतलब आपको समझ जाना चाहिए. तो मैंने कहा कि- मैं खुद को क्यों बेचूं जब मैं अपना टैलेंट आपको बेच रही हूं. मैं बहुत टैलेंटेड हूं.'

  • 6/9

इंदिरा ने बताया कि उसके बाद मुझे साउथ से काफी सारे ऑफर्स आए. फिर भी मेरे मन में एक डर सा रहता था कि नहीं मैं करूंगी काम. उसके बाद मैंने प्रेरणा अरोड़ा के कहने पर एक तेलुगू फिल्म की थी. वरना मैंने उससे पहले कोई साउथ की फिल्म नहीं की थी. 

Advertisement
  • 7/9

इंदिरा ने साफ तौर से कहा कि मैंने ऐसी सिचुएशन सिर्फ साउथ में फेस की हैं. बाकी कहीं नहीं, मैं तेरे नाम फिल्म के मेकर्स से भी मिली थी, मुंबई में कई बड़े मेकर्स से मिली लेकिन कभी किसी ने वैसा बिहेव नहीं किया. 

  • 8/9

इंदिरा ने ये भी बताया कि अब साउथ इंडस्ट्री में भी काफी बदलाव आए हैं, वो लोग बहुत प्रोफेशनल हो गए हैं. लेकिन मैं तब की बात बता रही हूं जब मैंने शुरुआत की थी. एक्ट्रेस बताती हैं कि टेलीविजन की दुनिया में भी कास्टिंग काउच जैसी कोई चीज नहीं हैं.

  • 9/9

इंदिरा टीवी की दुनिया में तो एक्टिव हैं ही साथ ही वो रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म भी कर चुकी हैं, और जल्द ही उनकी रामायण फिल्म का हिस्सा भी होंगी.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement