Advertisement

टीवी

कौन हैं मनोज तिवारी की पहली पत्नी? तलाक के बाद नहीं रचाई दूसरी शादी, धोनी से खास कनेक्शन

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 09 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:41 AM IST
  • 1/9

भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी बिग बॉस 20 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं. रीति शो में खुद की पहचान बनाने आई हैं. 
 

  • 2/9

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि रीति, मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं. रानी तिवारी को प्रतिमा पांडे के नाम से भी जाना जाता है. 

  • 3/9

मनोज तिवारी ने रानी तिवारी से साल 1999 में शादी की थी. कपल की शादी लगभग 11 से 12 साल चली. दोनों ने 2012 में तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया.
 

Advertisement
  • 4/9

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज तिवारी के तलाक की एक बड़ी वजह एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के साथ उनकी नजदीकियां बताई गईं. बिग बॉस 4 के दौरान मनोज और श्वेता की दोस्ती काफी चर्चा में रही थी, जो रानी को पसंद नहीं आई. 

  • 5/9

तलाक के बाद कोरोना काल (2020) में मनोज तिवारी की बड़ी बेटी रीति ने ही उन्हें दूसरी शादी करने के लिए मनाया. बेटी के काफी कहने पर मनोज ने साल 2020 में सुरभि तिवारी से दूसरी शादी कर ली.

  • 6/9

मनोज तिवारी की पहली पत्नी की बात करें, तो रानी तिवारी पेशे से डायटीशियन हैं. वो अपनी बेटी रीति के साथ मुंबई में रहती हैं. रीति ने अपनी मां के साथ मिलकर रीति स्पोर्ट्स नाम की कंपनी शुरू की है, जो एमएस धोनी को मैनेज करती है.
 

Advertisement
  • 7/9

मनोज तिवारी की पहली पत्नी धोनी की मुंह बोली बहन हैं. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देखने पर धोनी संग उनकी कई तस्वीरें नजर आती हैं. रीति तिवारी धोनी को मामा कहती हैं. 

  • 8/9

कुछ साल पहले खबर ये भी आई कि रानी तिवारी पंजाबी सिंगर एकम बावा को डेट कर रही हैं. हालांकि, उन्होंने कभी खुद ये नहीं माना.

  • 9/9

एक ओर जहां मनोज तिवारी दूसरी शादी करके घर बसा चुके हैं. वहीं रानी अब तक सिंगल हैं. उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल देखकर पता चलता है कि वो महादेव की भक्त हैं और अकेले जिंदगी जीना जानती हैं. 

All Photos: Instagram @pratimapandey.0920

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement