24 की उम्र में जन्नत जुबैर टेलीविजन इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं. आज उनके पास घर, गाड़ी और पैसा सब है.
जन्नत इन दिनों लाफ्टर शेफ 3 में देखी जा रही हैं. दिन-ब-दिन उनकी लोकप्रियता आसमान छू रही है.
शोज के अलावा एक्ट्रेस अपने रिलेशनशिप्स को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं.
एक वक्त पर जन्नत और फैजल शेख गहरा बॉन्ड शेयर करते थे. इन्होंने कभी रिलेशनशिप में होने की बात कुबूली नहीं, लेकिन दोनों का बॉन्ड इनके रिश्ते गवाही देता था.
अब जन्नत का नाम एल्विश यादव के साथ जोड़ा जाता है. दोनों इवेंट और शोज में साथ दिखते हैं. नयनदीप रक्षित को दिए इंटरव्यू में जन्नत ने अपने और एल्विश के रिश्ते की बात की.
नयनदीप ने उनसे पूछा कि आपके और एल्विश के नाम के हैशटैग बनाए जाते हैं. लोगों को आप दोनों की केमिस्ट्री भी पसंद है. दोनों के प्यार की भी चर्चा है. जन्नत कहती हैं कि एल्विश बहुत प्यारा है.
उन्होंने कहा कि हमें फैन्स का सपोर्ट और प्यार मिलता है. ये देखकर बहुत अच्छा लगता है. वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है. जब मैं एल्विश से नहीं मिली थी, तो उनके बारे में एक धारणा बनी हुई थी.
जन्नत ने कहा कि एल्विश से मिलने के बाद उनके लिए बनी हुई धारणा बिल्कुल चेंज हो गई. वो बहुत अच्छे हैं. उनके बारे में जैसा सोचा जाता है. वो बिल्कुल वैसे नहीं हैं. जन्नत ने ये भी क्लियर कर दिया कि वो और एल्विश अच्छे दोस्त हैं.
Photo: Instagram @jannatzubair29