चार्ली चौहान एक अभिनेत्री हैं. उनको टीवी शो Best Friends Forever? में एला के किरदार से पहचान मिली. इसके बाद वह डांस रियलिटी शो Nach Baliye 5 में भी नजर आईं. इस शो में उन्होंने कुणवर अमर के साथ हिस्सा लिया था.
चार्ली MTV का शो Kaisi Yeh Yaariyan में भी नजर आई. इस शो में उन्होंने मुक्ति वर्धन का किरदार निभाया था. अभिनय के अलावा चार्ली चौहान म्यूजिक से जुड़े प्रोजेक्ट में भी नजर आई हैं. वह Beparwaahiyaan नाम के म्यूजिक एल्बम का हिस्सा रही हैं.
चार्ली चौहान की निजी जिंदगी भी हाल के दिनों में चर्चा में रही. 7 अगस्त 2026 को उन्होंने भारतीय क्रिकेटर रामनदीप सिंह से शादी की. दोनों ने गुरुद्वारे में पारंपरिक सिख रीति रिवाज से शादी की. रिपोर्ट के अनुसार, शादी से पहले दोनों करीब आठ साल तक रिश्ते में रहे.
चार्ली चौहान का जन्म 8 सितंबर 1989 को हुआ था.
एक्ट्रेस चार्ली चौहान ने 7 अगस्त को क्रिकेटर रमनदीप सिंह से गुरुद्वारे में निजी समारोह में शादी की। अब उन्होंने रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों साथ बेहद खुश नजर आए। कपल ने साथ डांस किया और परिवार के साथ डिनर भी किया।
एक्ट्रेस चार्ली चौहान अपनी लाइफ का नया और सबसे खूबसूरत चैप्टर शुरू कर चुकी हैं. उन्होंने 7 अगस्त को क्रिकेटर रमनदीप सिंह संग शादी की.
शादी के एक दिन बाद दोनों ने अपनी शादी की पहली खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में फैंस को उनके खास दिन की झलक देखने को मिली.
एक्ट्रेस चार्ली चौहान ने क्रिकेटर रमनदीप सिंह से 7 अगस्त को गुरुद्वारे में शादी की. शादी के बाद उनकी हल्दी सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें चार्ली ने येलो साड़ी पहनकर डांस किया.
भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने एक्ट्रेस चार्ली चौहान से शादी कर ली है. दोनों ने गुरुद्वारे में पंजाबी-सिख रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए. चार्ली रमनदीप से 7 साल बड़ी हैं. दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक निजी रखा था. रमनदीप भारत के लिए 2 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं और डेब्यू की पहली गेंद पर छक्का जड़ चुके हैं.