Advertisement

टीवी

Indian Idol हारकर जीता रहमान का दिल, 19 साल बाद बॉलीवुड डेब्यू से स्टार बनी सिंगर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST
  • 1/10

इंडियन आइडल एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसने कई आम लोगों को स्टार बनाया है. अब इस लिस्ट में दिपाली सहाय का नाम भी शुमार हो चुका है. दिपाली ‘इंडियन आइडल’ के तीसरे सीजन का हिस्सा थीं. ट्रॉफी के करीब आकर वो शो हार गई थीं. 19 साल के लंबे इंतजार के बाद उनका बॉलीवुड डेब्यू हो चुका है.

  • 2/10

बिहार की इस सिंगर को ऑस्कर विजेता म्यूजिशियन ए.आर. रहमान के साथ अपना पहला बॉलीवुड हिट मिला है. दिपाली ने मैं वापस आऊंगा के तेरे पास मैं गाने को अपनी आवाज दी है. फिल्म के म्यूजिक कंपोजर रहमान हैं. सालों के इंतजार के बाद मिली सक्सेस से दिपाली की खुशी का ठिकाना नहीं है. स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस पर बात की है. 

  • 3/10

दिपाली ने कहा कि “उस वक्त (19 साल पहले) मैंने एक लाइन कही थी जो आज भी सच लगती है. ऐसा लग रहा है जैसे हम अपने सपने को जी रहे हैं. ये वैसा है जैसे कोई सपना सच हो गया हो, पर मैं उसे जी कर महसूस कर रही हूं.

Advertisement
  • 4/10

बिहार के पुलिसकर्मियों के परिवार में जन्मीं दीपाली ने अपने इंडिपेंडेंट प्रोजेक्ट्स के जरिये भोजपुरी लोक संगीत को सक्रिय रूप से प्रमोट किया है.

  • 5/10

सोशल मीडिया पर लगातार मेहनत और संगीत ने ए.आर. रहमान का ध्यान खींचा और आखिरकार उनकी बर्थडे विश हकीकत बन गई. वो कहती हैं कि उनका जन्मदिन और रहमान सर का जन्मदिन एक ही तारीख पर आता है. 

  • 6/10

'मैंने इंस्टाग्राम खोला और देखा नोटिफिकेशन आया, ए. आर. रहमान ने आपको फॉलो किया है. मुझे बर्थडे पर सबसे बड़ा गिफ्ट मिल गया.'

Advertisement
  • 7/10

'उस रात मेरे पति ऐश्वर्या निगम ने मुझसे पूछा, अगर रहमान सर तुम्हें कॉल करें तो तुम उनसे क्या कहना चाहोगी? मैंने कहा मैं चाहती हूं रहमान सर मुझे इम्तियाज अली की फिल्म के लिए चुन लें.' एक महीने बाद उनका मोबाइल बजा और उनकी बर्थडे विश सच हो गई, जब रहमान की टीम ने उनसे संपर्क किया और चेन्नई आकर गाना रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया. 

  • 8/10

वो बताती हैं कि मैं उनके होम स्टूडियो पंचतंत्र (चेन्नई) गई. मैंने गाने का पहला वर्जन रिकॉर्ड किया और छह महीने तक उन्होंने उस वर्जन पर काम किया. गाना रिकॉर्ड के दो महीने बाद मैं रहमान सर से मिली. मैं बहुत नर्वस थी. ऐसे इंसान से आप क्या कहेंगे जो रहमान सर जैसे हों. 
 

  • 9/10

सिंगर बताती हैं कि मैं उनसे पूछने की हिम्मत भी नहीं कर पाई, आपने मुझे क्यों बुलाया? वो खुद मेरे पास आए और कहने लगे, दीपाली वो गाना बहुत अच्छा बनकर आया.

Advertisement
  • 10/10

सिंगर कहती हैं कि एक दौर ऐसा आया जब सिर्फ हम दोनों स्टूडियो में थे और उन्होंने कहा, दीपाली, आओ, चलो जैम करते हैं. और जब आप रहमान सर को उनके ग्रैंड पियानो पर बैठकर बजाते देखते हैं, कुछ दिव्य‑सा महसूस होता है. 

All Photos: Instagram @deepalisahay

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement