इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के लेटेस्ट एपिसोड में फेमस रैपर एमसी स्टैन गेस्ट बने. उनके साथ तन्मय भट्ट, मधुर विरली, अर्पित बाला भी पैनल में बैठे.
Photo: Instagram @m___c___stan
स्टैन का बदला हुआ लुक देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं. ये वही एमसी स्टैन हैं जिन्हें लोगों ने बिग बॉस में देखा था. उनके धमाकेदार रैप सॉन्ग के साथ उनकी अतरंगी पर्सनैलिटी ने भी लाइमलाइट लूटी थी.
Photo: Instagram @m___c___stan
शोबिज में सक्सेस की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद स्टैन बीते सालों में काफी बदल गए हैं. उन्होंने अपना लुक, लाइफस्टाइल सब कुछ बदल दिया है.
Photo: Screengrab
स्टैन ने इस्लाम की राह पर चलने का फैसला किया है. स्टैन ने समय रैना के शो में बताया कैसे उनकी जिंदगी बदल गई है. अब वो ऊपर वाले के रास्ते पर चलते हैं.
Photo: Screengrab
समय रैना ने कहा- एमसी स्टैन अचानक से बहुत बदल गए हैं. 3 साल पहले तक वो बहुत अलग थे. अब ये नशे नहीं करते. ना ही गंदी बातें करते हैं. ये अभी ऊपर वाले के रास्ते पर पहुंच गए हैं.
Photo: Screengrab
स्टैन ने इस पर बोला- ऊपर वाले को जो पसंद है अब मैं वही कर रहा हूं. मैंने अपने मन का बहुत किया. जो भी मेरी इच्छाएं, सपने थे.. सब किया. अभी मैं वही करने लगा हूं जो ऊपर वाले को पसंद है.
Photo: Instagram @m___c___stan
स्टैन बिग बॉस 16 जीतने के बाद पूरे देश में फेमस हुए. उनके रैप सॉन्ग्स, म्यूजिक वीडियो और बोल्ड लिरिक्स की एक वक्त चर्चा रहती थी. उनका असली नाम अल्ताफ शेख है.
Photo: Instagram @m___c___stan
उनके हिट गानों में खुजा मत, तड़ीपार और बस्ती की हस्ती शामिल हैं. अपने बोल्ड रैप सॉन्ग की वजह से कई बार वो विवादों में भी आए थे.
Photo: Instagram @m___c___stan
कई बार स्टैन ने इस्लाम के लिए रैप छोड़ने की भी अटकलें उड़ी थीं. स्टैन को मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ने जाते या वहां से आते हुए देखा जाता है.
Photo: Instagram @m___c___stan
हालांकि एक पोस्ट में स्टैन ने रैप नहीं छोड़ने का हिंट दिया था. काफी वक्त से उनका कोई नया गाना नहीं आया है. वो कम प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं.
Photo: Instagram @m___c___stan
स्टैन ने सोशल मीडिया, पैपराजी और फिल्मी पार्टियों से भी खुद को दूर कर लिया है. वो ऐसे इवेंट्स में कम दिखते हैं.
Photo: Instagram @m___c___stan