Advertisement

टीवी

क्यूट है 'दयाबेन' का बेटा, इतनी बड़ी हुई बेटी, पति संग की पूजा, भक्ति में दिखी लीन

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:30 AM IST
  • 1/10

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की स्टार एक्ट्रेस दिशा वकानी शो में दयाबेन का रोल कर छाईं. उनकी हर एक झलक फैंस को दीवाना बना देती है.


Photo: Instagram @disha_vakani
 

  • 2/10

2017 से वो सिटकॉम शो में नहीं दिखी हैं. ना ही वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. पब्लिकली भी दिशा कम दिखाई देती हैं.
 

Photo: Instagram @disha_vakani
 

  • 3/10

ऐसे में दो बच्चों की मां बन चुकीं दिशा की झलक पाने को फैंस बेसब्र रहते हैं. इंस्टा पर दिशा का नया वीडियो सामने आया है. इसमें वो परिवार संग दिख रही हैं.
 

Photo: Screengrab
 

Advertisement
  • 4/10

दिशा वीडियो में अपने पति और दोनों बच्चों के साथ मंदिर में हैं. वो शिव की भक्ति में लीन हैं. कपल शिवलिंग की आराधना करता हुआ दिखा.


Photo: Screengrab
 

  • 5/10

दिशा ने गोद में लाडले बेटे को पकड़ा हुआ है. वहीं उनकी बेटी को पति ने गोद में लिया हुआ है. परिवार के बाकी मेंबर्स भी नजर आते हैं.
 

Photo: Screengrab
 

  • 6/10

दिशा पति से बात कर रही हैं. पति-पत्नी दोनों भक्ति में लीन हैं. दिशा का वीडियो देखकर फैंस का दिन बन गया है.
 

Photo: Screengrab
 

Advertisement
  • 7/10

एक्ट्रेस के बेटे की प्यारी सी झलक देखकर फैंस गदगद हैं. यैलो आउटफिट में दिशा का बेटा नजर आया. वो बेहद क्यूट है. एक्ट्रेस ने बेटे को काला टीका भी लगा रखा है.
 

Photo: Screengrab
 

  • 8/10

मां दिशा की गोद में बैठा हुआ उनका ये नन्हा राजकुमार बहन को प्यार से मारता हुआ दिखा. दिशा की बेटी पूजा में मग्न दिखी. वो अब बड़ी हो गई है.


Photo: Screengrab
 

  • 9/10

फैंस ने दिशा के बेटे और बेटी की झलक देखने के बाद खुशी जताई है. कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने दिशा की परफेक्ट फैमिली को कॉम्पलिमेंट दिए हैं.
 

Photo: Instagram @disha_vakani
 

Advertisement
  • 10/10

दिशा अपनी पर्सनल लाइफ और बच्चों को छिपाकर रखती हैं. दो बच्चों की मां बनने के बाद वो काफी बदल चुकी हैं. अक्सर नो मेकअप और सिंपल लुक में दिखती हैं.
 

Photo: Instagram @disha_vakani
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement