Advertisement

टीवी

शादी के 7 महीने बाद टीवी की 'आनंदी' ने रचा था प्रेग्नेंसी का ढोंग! वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:46 PM IST
  • 1/8

टीवी की 'आनंदी' अविका गौर अब काफी बड़ी हो चुकी हैं. पिछले ही साल उन्होंने मिलिंद चंदवानी से शादी भी की थी, जिसमें पूरा नेशनल टेलीविजन गवाह बना था.

  • 2/8

अविका की शादी हुए लगभग 10 महीने बीत चुके हैं. मगर इस बीच उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थीं. 

  • 3/8

अप्रैल 2026 में यानी शादी के करीब 7 महीने बाद अविका और मिलिंद पैप्स के सामने आए थे. इसी वक्त एक्ट्रेस को अचानक उल्टी जैसा महसूस हुआ, जिसके बाद वहां माहौल काफी चिंताजनक हो गया था. उनके पति मिलिंद भी थोड़े घबरा गए थे.

Advertisement
  • 4/8

इस वीडियो के फैलते ही लोगों ने कयास लगाने शुरू किए कि अविका जल्द मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस को बधाई वाले मैसेज आने लगे. लेकिन इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही थी, जिसपर अब जाकर अविका गौर ने चुप्पी तोड़ी है. 

  • 5/8

फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में अविका ने साफ कहा कि वो एक ब्रैंड के लिए किया गया मार्केटिंग स्टंट था, जो आगे चलकर काम भी आया. वो चाहती थीं कि लोग उनके बारे में बात करे, जो हकीकत में हुआ भी. 

  • 6/8

अविका ने आगे अपने पति मिलिंद चंदवानी की भी तारीफ की जिन्होंने उस मोमेंट अच्छी एक्टिंग की. एक्ट्रेस ने कहा- मुझे तब बहुत हंसी आई क्योंकि मैंने तो उल्टी की एक्टिंग की ही. लेकिन मिलिंद ने जो एक्टिंग की है, एक प्रोफेशनल की तरह. 

Advertisement
  • 7/8

'मैं उससे काफी इंप्रेस हुई थी. वो काफी असली एक्टिंग लगी, मुझे उनपर गर्व है. लेकिन लोगों को आपकी लाइफ के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है. वो मोमेंट भी शादी के ठीक बाद ही था, तो सब और एक्साइट हो गए.'

  • 8/8

बात करें अविका के वर्क फ्रंट की, तो वो जल्द कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगी. ये शो अगस्त महीने की शुरुआत में ऑन-एयर होगा.

All Photos: Instagram @avikagor

 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement