रेबेल किड यानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा फिर कंट्रोवर्सी में हैं. 370 की बिरयानी विवाद के बीच उनका एक बयान काफी वायरल हो रहा है.
इसमें वो कास्टिंग काउच और रोल के लिए कॉम्प्रोमाइज करने की बात कर रही हैं. लेकिन उनकी एक शर्त है.
वीडियो में अपूर्वा ने कहा- 2 रुपये के रोल के लिए मैं किसी के साथ नहीं सो रही सर. मुझे माफ करें.
''लेकिन अगर कोई दुबई का शेख मेरे ऊपर 10-15 करोड़ रुपये फेंककर मारेगा तो मैं सोच सकती हूं. लेकिन एक रोल के लिए नहीं.''
अपूर्वा ने वीडियो में ये भी बताया कैसे एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें अप्रोच किया था. उन्हें उसकी बात सुन खतरा फील हुआ था.
उन्होंने अपनी मैनेजर का उस कास्टिंग डायरेक्टर को नंबर दिया था. इस बातचीत को उनकी एक दोस्त सुन लेती है. उसे लगता है अपूर्वा किसी को डेट कर रही है.
अपूर्वा के दुबई के शेख और कास्टिंग काउच की बात को लेकर दिए बयान ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया है.
अपूर्वा का विवादों में रहना नई बात नहीं है. वो अपने बोल्ड स्टेटमेंट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. वो पेशे से कंटेंट क्रिएटर हैं.
अपूर्वा ने समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में जाकर भी कंट्रोवर्सी की थी. मामला लंबा चला था. अपूर्वा के खिलाफ FIR तक हो गई थी.
All Photos: Instagram @the.rebel.kid