Advertisement

टीवी

'मेरे पास यूट्रस नहीं है, मां नहीं बन सकती', बोलीं अनाया बांगड़, सर्जरी से बदला जेंडर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST
  • 1/9

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगड़ के बेटे आर्यन बांगड़ लड़के से लड़की बन चुके हैं. आर्यन जेंडर अफर्मिंग सर्जरी के बाद अनाया बांगड़ बनकर दुनिया के सामने हैं. 

  • 2/9

अपने पहचान-असित्व को छिपाने के बजाए अनाया ने इसे स्वीकारा और सच दुनिया के सामने रखा. हालांकि, ये प्रॉसेस उनके लिए काफी दर्द भरा है. 

  • 3/9

लोगों के मन में ये भी सवाल है कि क्या लड़की बनने के बाद वो शादी और बच्चे करेंगी. फिल्मी ज्ञान को दिए इंटरव्यू में अनाया ने पब्लिक के मन में उठे सारे सवालों के जवाब दिए. 

Advertisement
  • 4/9

अनाया ने कहा कि मेरे पेरेंट्स मुझे बेटी के रूप में स्वीकार कर चुके हैं. मेरे लिए ये बहुत बड़ी बात है. फिलहाल रिलेशनिशप और शादी मेरे लिए नई दुनिया है.
 

  • 5/9

अनाया ने कहा कि मैं अभी अपनी रिकवरी पर फोकस कर रही हूं. फिलहाल मैं शादी के लिए तैयार नहीं हूं. मैं शादी करना चाहती हूं, लेकिन अभी नहीं. अभी तो मेरे लिए नई जिंदगी शुरू हुई है. 

  • 6/9

 वो बताती हैं कि मुझे शादी करनी है और बच्चे भी चाहिए. अनाया से पूछा गया कि क्या ट्रांसफॉर्मेशन के बाद वो बच्चा कंसीव कर सकती हैं या नहीं. अनाया ने कहा कि नहीं. 

Advertisement
  • 7/9

 अनाया कहती हैं कि मैंने सर्जरी कराई है, लेकिन मेरे पास ओवरीज और यूट्रस नहीं है. हालांकि, सर्जरी से पहले आपके पास स्पर्म फ्रीजिंग का ऑप्शन रहता है. आप स्पर्म फ्रीज करा सकते हो. 
 

  • 8/9

उन्होंने कहा कि इसके अलावा आप सेरोगेट से भी मां बन सकते हैं. या फिर किसी बच्चे को गोद भी ले सकते हैं. इन तरीकों से पेरेंट बना जा सकता है.
 

  • 9/9

अनाया कहती हैं कि जब मैं लड़का थी, तो लड़कियों में दिलचस्पी लेती थी. लड़की बनने के बाद मुझे लड़के अच्छे लगते हैं. अनाया ने कहा कि जेंडर अफर्मिंग सर्जरी काफी दर्दनाक रही. 

All Photos: Instagram @anayabangar

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement