Advertisement

टीवी

'तारक मेहता' में ठुकराया 'जेठालाल' का रोल, 'दादी' बन पाई शोहरत, करोड़ों का मालिक है ये एक्टर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:59 AM IST
  • 1/9

मशहूर एक्टर अली असगर को 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में दादी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान मिली. अली बीते कई सालों से दर्शकों को अपने खास अंदाज से एंटरटेन कर रहे हैं. आइए एक नजर उनकी जिंदगी पर डालते हैं. 

 

(Photos Credits: Instagram @kingaliasgar)
 

  • 2/9

कॉमेडी शो में दादी बनकर फेमस होने से पहले ही अली असगर एक बेहतरीन टीवी एक्टर के तौर पर पहचान बना चुके थे. वो कहानी घर-घर की, कुटुंब समेत कई शोज में नजर आए. उनकी दमदार एक्टिंग को हमेशा सराहा गया. 

 

(Photos Credits: Instagram @kingaliasgar)
 

  • 3/9

दादी के रोल में भी उन्हें फैंस का जबरदस्त प्यार मिला. मगर स्क्रीन पर फीमेल कैरेक्टर्स प्ले करने पर उनके बच्चों को स्कूल में काफी बुली किया गया था. हाल ही में मनीष पॉल के पॉडकास्ट में उन्होंने इस बात का खुलासा किया. 

 

(Photos Credits: Instagram @kingaliasgar)
 

Advertisement
  • 4/9

अली बोले- एक पॉइंट पर मुझे एहसास हुआ कि मैं बस यही कर रहा हूं. जो लोग मुझे देखते हैं वो कह सकते थे- ये पागल है क्या? उस टाइम कॉमेडी सर्कस सैटरडे-संडे ऑन एयर होता था और दोनों एक्ट्स में मैं फीमेल कैरेक्टर ही प्ले करता था. 

(Photos Credits: Instagram @kingaliasgar)
 

  • 5/9

अली असगर को लेकर ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि उन्हें पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने ये रोल ठुकरा दिया था. 

 

(Photos Credits: Instagram @kingaliasgar)
 

  • 6/9

वहीं, अली ने TOI को दिए एक पुराने इंटरव्यू में ये भी बताया था कि शुरुआत में उन्होंने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में दादी का किरदार भी रिजेक्ट कर दिया था. उन्होंने कहा था कि उनके मना करने के बाद कपिल ने उन्हें इस रोल के लिए मनाया था. 

 

(Photos Credits: Instagram @kingaliasgar)
 

Advertisement
  • 7/9

अली की बात करें तो अपने काम के जरिए इंडस्ट्री में नाम बनाने के साथ वो तगड़ी कमाई भी करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक,  अली असगर की नेटवर्थ 40 करोड़ के आसपास है. 

 

(Photos Credits: Instagram @kingaliasgar)
 

  • 8/9

अली टीवी के साथ फिल्म और स्टैंडअस परफॉर्मिंग कॉमेडी से भी कमाई करते हैं. सोशल मीडिया, एड्स से भी कमाते हैं. वो आलीशान लाइफ जीते हैं. 

(Photos Credits: Instagram @kingaliasgar)
 

  • 9/9

अली असगर रातोरात स्टार नहीं बने, बल्कि उन्होंने सालों की कड़ी मेहनत और लगन के दम पर अपना नाम टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में बनाया है. आज वो फैंस के दिलों पर राज करते हैं. 

(Photos Credits: Instagram @kingaliasgar)
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement