Advertisement

टीवी

31 की उम्र में एक्ट्रेस ने खरीदा करोड़ों का घर, परिवार संग किया गृहप्रवेश, हुई भावुक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:35 AM IST
  • 1/8

टेलीविजन एक्ट्रेस ऐश्वर्या खरे ने 31 की उम्र में बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है. उन्होंने मुंबई में अपने सपनों का आशियाना बना लिया है. 

Photo: Instagram @aishwarya_khare

  • 2/8

सोशल मीडिया पर उनके नए घर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो खुशी से उछलती दिख रही हैं. एक्ट्रेस के लिए ये एक भावुक कर देने वाला पल रहा.

Photo: Screengrab 

  • 3/8

वीडियो में ऐश्वर्या परिवार के संग अपने नए आशियाने में गृहप्रवेश करती नजर आईं. मायानगरी मुंबई में सपनों का घर बनाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. 

Photo: Screengrab 

Advertisement
  • 4/8

वीडियो में ऐश्वर्या सबसे पहले रिबन काटकर अपने घर में एंट्री लेती हैं. रिबन काटने से पहले वो नर्वस दिखाईं दीं, लेकिन उनका परिवार पीछे से उन्हें चियर कर रहा था. 

Photo: Screengrab 

  • 5/8

फैमिली के मोटिवेशन के बाद उन्होंने रिबन काटकर अपने नए घर में कदम रखा. मेहनत की कमाई से बनाए घर में कदम रखते ही वो उसे निहारती रह गईं. 

Photo: Screengrab 

  • 6/8

फिर परिवार के साथ मिलकर उन्होंने गृहप्रवेश पूजा की. बेटी की खुशी में माता-पिता भी इमोशनल और गर्व से भरे हुए दिखे.

Photo: Screengrab 

Advertisement
  • 7/8

भोपाल, मध्य प्रदेश की रहने वाली एक्ट्रेस का मुंबई में अपना घर खरीदना किसी बड़ी सक्सेस से कम नहीं है. शायद यही वजह रही कि वो भावुक नजर आईं. 

Photo: Screengrab 

  • 8/8

ऐश्वर्या इन दिनों कलर्स के शो डॉ. आरंभी में आरंभी के रोल में नजर आ रही हैं. इससे पहले उन्होंने टीवी पर लाल इश्क और ये शादी है या सौदा जैसे लोकप्रिय शोज में काम किया है. 

Photo: Screengrab 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement