नेहा पेंडसे टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने मराठी सिनेमा में भी काम किया है. 2024 में वो 'मे आई कम इन मैडम? 2' में नजर आई थीं. इसके बाद से वो छोटे पर्दे से गायब हैं.
Hauterrfly संग बातचीत में उन्होंने निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से काम से ब्रेक लिया था. अब दोबारा अपना करियर बनाने के लिए तैयार हैं.
2020 में उन्होंने शार्दुल सिंह ब्यास से मराठी रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी. उनसे पूछा गया क्या शादी के बाद उन पर बच्चा करने का प्रेशर नहीं बनाया गया?
नेहा ने कहा कि बच्चा करने का प्रेशर नहीं बनाया गया. क्योंकि मैं बच्चा नहीं करना चाहती. जनसंख्या ज्यादा है. इसमें एक और बच्चा ऐड करके क्या हो जाएगा.
एक्ट्रेस कहती हैं कि हमारे देश का वैल्यू सिस्टम इतना खराब है. मंहगाई है. हर जगह मारपीट-गाली गलौच हो रही है. मैं जिस दुनिया में रहती हूं. मैं उसमें खुश नहीं हूं. तो ऐसे में एक और बच्चा लाकर क्या करना है.
आजकल एजुकेशन कितनी मंहगी हो गई है. बच्चा पल जाएगा. इस मांइडसेट की मैं नहीं हूं. बच्चा पल नहीं जाता है, पालना पड़ता है. मैं अगर बच्चा करती, तो आर्थिक तौर पर भी जिम्मेदारी उठाती.
नेहा ने कहा कि बच्चा करके मैं पति पर सारी जिम्मेदारी नहीं डालना चाहती. जब बच्चा करने का वक्त था, तो मैं ऐसे पड़ाव पर थी जब अपना करियर दोबारा बिल्ड कर रही थी.
नेहा पेंडसे अपने एग्स भी फ्रीज करा चुकी हैं. उन्होंने कहा कि एग्स फ्रीज कराने का प्रॉसेस काफी टार्चर वाला रहा. ये बहुत दर्दनाक होता है. पीरियड के दर्द से ज्यादा दर्द होता है.
एक्ट्रेस ने बताया कि एग्स फ्रीजिंग में लाखों रुपये का खर्च आता है. हॉस्पिटल में उसे रखवाने का भी सालाना खर्चा देना होता है.
Photo: Instagram @nehhapendse