...जब जाह्नवी कपूर को डांस करते देख सलमान खान ने कही ये बात

जाह्नवी कपूर इन द‍िनों 20 जुलाई को र‍िलीज होने वाली फिल्म धड़क के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में जाह्नवी ने सलमान खान से जुड़ा एक द‍िलचस्प किस्सा सुनाया.

Advertisement
जाह्नवी कपूर-सलमान खान जाह्नवी कपूर-सलमान खान

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 9:55 AM IST

जाह्नवी कपूर इन द‍िनों 20 जुलाई को र‍िलीज होने वाली फिल्म धड़क के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में जाह्नवी ने सलमान खान से जुड़ा एक द‍िलचस्प किस्सा सुनाया. जाह्नवी ने बताया, वांटेड फिल्म की शूट‍िंग के दौरान में पापा के साथ वांटेड के सेट पर गई थी. वहां प्रभुदेवा गाने के डांस स्टेप पर र‍िहर्सल कर रहे थे. मैं उन्हें देख रही थी और किनारे जाकर उनकी तरह डांस करते हुए मस्त थी.

Advertisement

जाह्नवी के ल‍िए सबसे बड़ा सरप्राइज ये था कि डांस करते हुए उन्हें सलमान खान चुपचाप देख रहे थे. जाह्नवी ने बताया, उन्होंने मुझे डांस करते हुए देखा और बुलाया, बोला सबके सामने आओ फिर डांस करो. मैंने बिना किसी हिचक के डांस किया. जाह्नवी कहती हैं कि तब मेरी उम्र 12 साल थी, लेकिन आज जब मैं उस वक्त के बारे में सोचती बहुत शर्म आती है.

बता दें दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का बॉलीवुड डेब्यू इन द‍िनों चर्चा का विषय बना हुआ है. उनकी पहली फिल्म धड़क 20 जुलाई को रिलीज होने जा रही है. जाह्नवी से उनसे पसंदीदा एक्ट के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था, मैं ओम शांत‍ि ओम फिल्म की दीवानी हूं, मैं और खुशी शाहरुख और दीप‍िका के बीच हुए कई रोमांट‍िक सीन को कई बार करते थे.

Advertisement

जाह्नवी ने बताया, टाइटैन‍िक फिल्म का ह‍िट सीन तो मैंने और खुशी के साथ किया है. हाथों को फैलाए कई बार मैं रोज के डायलॉग बोलती और वो जैक के.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »