दिल के बटन से फोन लगाइए, आपके सपने उड़ाने आ रही हैं 'तुम्हारी सुलु'

विद्या बालन की अप‍कमिंग फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ अगले महीने रिलीज होने वाली है लेकिन उससे पहले रिलीज हुआ इस फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है. अगर आप अपने दिन को खुशनुमा बनाना चाहते हैं तो एक बार इसे जरूर देखें...

Advertisement
विद्या बालन विद्या बालन

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 9:50 AM IST

विद्या बालन की अपकमिंग फिल्म् 'तुम्हारी सुलु' काफी चर्चा में है. शनिवार को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया है. ढाई मिनट के ट्रेलर में विद्या का बहुत शानदार लुक नजर आया है. ट्रेलर में ह्यूमर सीन और संवाद मजेदार बन पड़े नजर आ रहे हैं. माना जा सकता है कि विद्या का एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा.

कहानी

विद्या के मिडिल क्लास फैमिली वाली शादीशुदा महिला सुलु के किरदार में हैं जो अपने पति और बच्चे के साथ रहती हैं. सुलु काफी चंचल और खुशमिजाज महिला है जो अक्सर रेडियो ऑफर्स जीतती रहती है. लेकिन एक दिन वो देखती है कि रेडियो जॉकी बनने का कॉन्टेस्ट शुरू हुआ है. सुलु रेडियो के ऑफिस जाकर रेडियो जॉकी बनने की इच्छा जाहिर करती हैं और इस तरह रेडियो पर शुरू होता है 'साड़ी वाली भाभी का लेट नाइट शो'. इसमें वो रेडियो कॉलर्स से बातचीत करती हैं. आगे जो मजेदार बातें सामने आती हैं वो आपको ट्रेलर देखकर जान सकते हैं. 

Advertisement

मजेदार डायलॉग्स

- हल्की-फुल्की कॉमेडी वाली इस फिल्म में ज‍हां विद्या का किरदार काफी स्ट्रॉन्ग नजर आ रहा है वहीं इसके डायलॉग्स आपको हंसने पर मजबूर कर देते हैं.

- जब एक रात सुलु का पति उससे पूछता है कि 'चलो हम मिलकर बिजनेस शुरू करते हैं तो सुलु अपने पति की बात का जवाब देते हुए काफी ह्यूमरस अंदाज में कहती है - 'उसे पार्टनरशिप जमती नहीं है'.

- वहीं जब एक कॉल के दौरान एक लिसनर सुलु से उसका नंबर मांगता है तो वो बड़े ही प्यारे अंदाज में उसे 100 नंबर बताती है.

- फिल्म में विद्या के कैची डायलॉग्स की भरमार है, ये फिल्म थियटर में हलचल मचा सकती है.

- नोकझोक में सुलु का पति कहता है - तुमसे तो मुंह लगाना ही बेकार है. सुलु जवाब देती है- वैसे भी मुंह लगे बहुत दिन हो गए.  

Advertisement

सुलु के किरदार में विद्या

वाइफ के रूप में सुलु के किरदार में विद्या को काफी चिलाआउट पर्सन के तौर पर दिखाया जा रहा है. अपने पति और बच्चे के साथ मस्तमौला अंदाज में रहती सुलु को जब गिफ्ट में प्रेशरकुकर मिलता है तो वो घर की जरूरत को देखते हुए उसे रिप्लेस करके टीवी की मांग करती है. कम मेकअप और साड़ी लुक में विद्या को एकदम नेचुरल रखा गया है. वहीं विद्या के पति के रोल में नजरी आ रहे एक्टर मानव कौल भी काफी अच्छी अदाकारी करते नजर आ रहे हैं.

जब सुलु बनीं साड़ी वाली RJ भाभी

एक अनप्रोफेशनल महिला जब रेडियो जॉकी बनती है और वहां पर उसके स्वभाव की वजह से जो गलतियां होती हैं वो कैसे ह्यूमरस में बदल जाती हैं. इसे फिल्म में काफी बाखूबी दिखाया गया है.

इस दिन आएगी सुलु

पहले 'तुम्हारी सूलू' 24 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, अब इसमें बदलाव किया गया है. निर्माताओं ने अब इसे 17 नवंबर को रिलीज करने का फैसला लिया है. फिल्म को भूषण कुमार, तनुज गर्ग और अतुल कास्बेकर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में विद्या बालन के साथ मानव कौल, नेहा धूपिया और आरजे मलिसका भी नजर आएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement