ट्यूबलाइट के फ्लॉप होने से डिस्ट्रीब्यूटर्स परेशान, पैसे मांगने पहुंचे सलमान के घर

ईद पर भाईजान सलमान खान पहली बार फ्लॉप हुए हैं. अब ट्यूबलाइट नहीं जली तो सलमान खुद को इसके लिए जिम्मेदार मान रहे हैं...

Advertisement
Tubelight Tubelight

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 4:51 PM IST

सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट इस साल ईद पर रिलीज हुई थी. इसे साल की सबसे बड़ी हिट के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन ये सलमान खान के लिए भी पिछले करीब 10 साल में सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई है.

आमतौर पर बड़े सितारों की फिल्में डिस्ट्रीब्यूटर्स की परेशानी का सबब नहीं बनती हैं. लेकिन सलमान की ये लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं. हालांकि खबर आ रही थी कि सलमान अपनी फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स को 55 करोड़ देने के लिए तैयार हो गए हैं.

Advertisement

फिल्म किसी के लिए घाटे का सौदा न रहे, इसके लिए ट्यूबलाइट को कम से कम 200 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर करनी थी. लेकिन इसका आंकड़ा 150 करोड़ के आसपास ही सिमट गया. अपने नुकसान की भरपाई के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स हाल ही में के घर गए थे. इस टीम के हेड के तौर पर नरेन्द्र हीरावत पहुंचे थे जिनको लेकर खबर है कि उन्होंने ट्यूबलाइट को 130 करोड़ में खरीदा था.

बाहरहाल इन लोगों की मुलाकात सलमान से तो नहीं हो पाई लेकिन उनके पापा सलीम खान ने सभी को दिलासा दिया कि भाईजान सभी की मदद करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. स्पॉटबॉयई की एक खबर के अनुसार, डिस्ट्रीब्यूटर्स से सलीम ने खुद मुलाकात की. साथ ही इस मीटिंग में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के बिजनेस कंसल्टेंट अमन गिल और COO अमर बुटाला मौजूद थे.

Advertisement

अब मामला कितने करोड़ में निपटा है, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है. लेकिन इस बात से इतना तो तय है कि ट्यूबलाइट को सलमान खान खुद भी फ्लॉप मान चुके हैं!

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement