द कपिल शर्मा शो: घातक के गाने पर कृष्णा अभिषेक संग नाचे गणेश आचार्य

शो पर सपना का किरदार करने वाले कॉमेडियन कृष्णा दरअसल घातक फिल्म के गाने कोई जाए तो ले आए पर डांस कर रहे थे जब गणेश आचार्य भी उनका साथ देने लगे.

Advertisement
शो का एक सीन शो का एक सीन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 7:41 AM IST

द कपिल शर्मा शो पर कृष्णा अभिषेक और गणेश आचार्य साथ में थिरकते नजर आए. शो पर सपना का किरदार करने वाले कॉमेडियन कृष्णा दरअसल घातक फिल्म के गाने कोई जाए तो ले आए पर डांस कर रहे थे जब गणेश आचार्य भी उनका साथ देने लगे. दोनों ने गाने पर कुछ शानदार स्टेप किए जिस पर ऑडियंस ने खूब तालियां बजाईं.

Advertisement

शो पर कोरियोग्राफर कृष्णा अभिषेक के साथ रेमो डिसूजा भी थे. रेमो डिसूजा और कपिल शर्मा का बर्थडे सेट पर एक साथ सेलिब्रेट किया गया. दोनों ने साथ में केक काटे. रेमो के केक पर जहां माइकल जैक्सन का टॉय लगाया गया था वहीं कपिल के केक पर उनका. दोनों ने एक दूसरे को केक खिलाया और बातचीत के दौरान रेमो और गणेश ने जमकर मस्ती की.

कपिल शर्मा से बातचीत के दौरान रेमो डिसूजा ने यह भी बताया कि किसे कोरियोग्राफ करना उनके लिए सबसे मुश्किल रहा है. रेमो ने बताया कि जब उन्होंने संजय दत्त को इश्क समंदर सॉन्ग के लिए कोरियोग्राफ किया था तो वह काम उनके लिए सबसे मुश्किल था. रेमो के यह कहते ही भीड़ ने जोरदार तालियां और सीटियां बजाईं.

रेमो डिसूजा ने शो पर अपने स्ट्रगल के दिनों का किस्सा सुनाया जब वह अपना रूम 5-6 लोगों के साथ शेयर किया करते थे. रेमो ने बताया कि वह प्रैक्टिस करके जब लौटा करते थे तो नींद में ही डांस करने लगते थे. इस दौरान वह अक्सर अपने आस-पास सोने वालों को घूंसा-लात जड़ दिया करते थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement