तख्त की तैयारी शुरू, पर्दे पर पहली बार होंगी ये चीजें

जानकारी के मुताबिक फिल्म की कहानी भारत में मुगल शासन के बारे में होगी और करीना इस फिल्म में मुगल सल्तनत की राजकुमारी जहांनारा बेगम का किरदार निभाएंगी.

Advertisement
फिल्म का पहला पोस्टर फिल्म का पहला पोस्टर

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 09 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 7:24 PM IST

करण जौहर निर्देशित फिल्म 'तख्त' का लोगो रिलीज किया जा चुका है. फिल्म की स्टार कास्ट की भी घोणणा कर दी गई है. इसी के साथ फिल्म के बारे में बज बनना शुरू हो गया है. सोशल मीडिया हो या रियल लाइफ, लोगों ने करण जौहर की इस मेगाबजट फिल्म के बारे में बातचीत शुरू कर दी है. यह फिल्म कई मायनों में खास होगी. तो चलिए बताते हैं उन बातों के बारे में जो इस फिल्म को अपने आप में बेहद खास बनाती हैं.

Advertisement

ऐसा पहली बार होगा कि रणवीर सिंह और करीना कपूर खान किसी फिल्म में साथ काम करेंगे. इसके अलावा अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर जो कि रिश्तेदार हैं, पहली बार किसी फिल्म में साथ में काम करेंगे. इतना ही नहीं करण जौहर पहली बार किसी पीरियड ड्रामा फिल्म का निर्देशन करेंगे. करण अब तक ज्यादातर रोमांटिक या पारिवारिक फिल्में ही डायरेक्ट करते रहे हैं.

तख्त पहली ऐसी फिल्म होगी जिसमें जाह्नवी कपूर, रणवीर सिंह, अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर साथ में काम करते नजर आएंगे. इन चीजों के अलावा तख्त में कई ऐसी चीजें भी हैं जो दूसरी बार होंगी. जैसे कि यह रणवीर की दूसरी फिल्म है जो वह धर्मा प्रोडक्शन के साथ कर रहे हैं. जाह्नवी की भी धर्मा प्रोडक्शन के साथ यह दूसरी फिल्म होगी. धड़क उनकी पहली फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »