स्पेशल होगा तैमूर का बर्थडे, साउथ अफ्रीका में मनेगा जश्न!

तैमूर अली खान का बर्थडे स्पेशल होने जा रहा है. ऐसी खबरें हैं कि सैफ-करीना साउथ अफ्रीका में छोटे नवाब का बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे.

Advertisement
करीना-सैफ-तैमूर करीना-सैफ-तैमूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं. उनके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. छोटे नवाब के नाम से कई फैन पेज भी बने हुए हैं. 20 दिसंबर को तैमूर 2 साल के हो जाएंगे.

पिछले साल तैमूर का बर्थडे पटौदी पैलेस पर सेलिब्रेट किया था. अब खबरें हैं कि इस साल तैमूर का बर्थडे साउथ अफ्रीका में मनाया जाएगा.

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में करीना अपने वर्क कमिटमेंट के चलते साउथ अफ्रीका जाने वाली हैं. बाद में सैफ- तैमूर भी उन्हें जॉइन करेंगे और तैमूर का बर्थडे वहीं सेलिब्रेट करेंगे. तैमूर के बर्थडे को लेकर सैफ- करीना बहुह एक्साइटेड हैं.

बता दें कि के इस खास सदस्य के बर्थडे सेलिब्रेशन की खास तैयारियां शुरू भी हो गई हैं. तकरीबन 2 हफ्ते पहले से ही तैमूर के बर्थडे का सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है. बॉलीवुड के अन्य कई स्टारकिड हाल ही में उनके घर पहुंचे. खबर है कि तैमूर के बर्थडे से पहले एक खास पार्टी हुई है जिसमें तैमूर के कई दोस्तों को बुलाया गया है.

तैमूर देश ही नहीं दुनियाभर में पॉपुलर हो चुके हैं. सोशल मीडिया पर उनके नाम से कई पेज चलते हैं. उनके क्यूट लुक्स ने लोगों पर खास असर पैदा कर दिया है. हमेशा अपनी क्यूट एक्टिविटीज की वजह से वे सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही मार्केट में तैमूर खिलौना भी आया.

Advertisement

हाल ही में को पापा सैफ के साथ कई बार स्पॉट किया जाता है. हाल ही में दोनों की साथ में कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इनमें तैमूर का नया अंदाज देखने को मिला. तैमूर को सैफ के साथ गाय को निहारते देखा गया. इन फोटोज में तैमूर काफी क्यूट नजर आए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »