First Look: राब्ता का पोस्टर रिलीज, प्यार में डूबे हैं सुशांत और कृति

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की एक साथ पहली फिल्म राब्ता का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है.

Advertisement
फिल्म राबता का पोस्टर फिल्म राबता का पोस्टर

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 3:58 PM IST

बॉलीवुड एक्टर्स सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. फैंस के लंबे इंतजार के बाद फिल्म 'राब्ता' के मेकर्स नें सुंशात सिंह राजपूत और कृति सैनन का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है.

पोस्टर में सुशांत सिंह राजपूत और उनकी कथित गर्लफ्रेंड कृति सैनन रोमांटिक और एक दूसरे के प्यार में पागल नजर आ रहे हैं.

Advertisement

फिल्म के पोस्टर में सुंशात और कृति की केमेस्ट्री अच्छी लग रही है, तो वहीं दूसरी और फिल्म की टैगलाइन 'सब कुछ जुड़ा हुआ है' भी अपने आप में बहुत कुछ बयान कर रही हैं. यह लाइन आपको कनेक्शन और किस्मत के बारे में सोचने के लिए मजबूर करेगी.


हम सब हमारी लाइफ में कितने ही अजनबियों से कभी ना कभी मिलते रहते हैं और उन्हीं कुछ अजनबियों में से एक के साथ हम खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं.


सुशांत और कृति दोनों ने ही अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है. पोस्टर के साथ ही दोनों ने बेहद खूबसूरत कैप्शन लिखे हैं, जो हमारा ध्यान खींचते हैं.

फिल्म के पोस्टर, सुंशात और कृति की लव केमेस्ट्री को तो देख कर यही लग रहा है कि किसी अजनबी के साथ खुद को पूरी तरह से कनेक्ट कर लेना किसी खास अनुभव का अहसास करा सकता है. बता दें कि बॉलीवुड में आजकल नई जोड़ियो का ट्रेंड चल रहा है और उन्हीं में से एक सुंशात और कृति की जोड़ी भी है.

Advertisement

सुशांत और कृति पहली बार ऑन-स्क्रीन एक साख दिखाई देगें. फिल्म 'राब्ता' 9 जून को रिलीज होने वाली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »