पद्मावती पर बोलीं श्रद्धा कपूर- देश के माहौल से मैं दुखी

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हाल ही में मुम्बई में एक शू ब्रैंड के एडॉर्समेंट के लिए पहुंची थी. श्रद्धा कपूर ने यहां अपने शू कलेक्शन के अलावा कई मुद्दों पर बात की. आजतक से खास बातचीत में श्रद्धा ने बताया कि फिल्म 'पद्मावती' को लेकर देश में जो माहौल बना है, उससे वो बहुत दुखी हैं.

Advertisement
श्रद्धा कपूर श्रद्धा कपूर

स्वाति पांडे / शिवांगी ठाकुर

  • मुंबई,
  • 24 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:07 AM IST

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हाल ही में मुम्बई में एक शू ब्रैंड के एडॉर्समेंट के लिए पहुंची थी. श्रद्धा कपूर ने यहां अपने शू कलेक्शन के अलावा कई मुद्दों पर बात की. आजतक से खास बातचीत में श्रद्धा ने बताया कि फिल्म 'पद्मावती' को लेकर देश में जो माहौल बना है, उससे वो बहुत दुखी हैं.

हमने श्रद्धा से जब पूछा कि एक लड़की होने के नाते वो दीपिका के साथ हो रहे बर्ताव को कैसे देखती हैं तो उन्होंने कहा कि यह जो कुछ भी हो रहा है वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. बहुत दुख होता है यह सब देख कर. ऐसा नहीं होना चाहिए.

Advertisement

श्रद्धा ने यहां अपने शू कलेक्शन की बात भी की और बताया कि कैसे वो बचपन से शूज को लेकर काफी पजेसिव हैं. उन्हें बॉलीवुड में कंगना के शूज बहुत अच्छे लगते हैं और अगर उन्हें बॉलीवुड में किसी एक्ट्रेस को शू गिफ्ट करना हो तो वो प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट करेंगी.

फिलहाल श्रद्धा अपने अपकमिंग प्रोजेक्टस में व्यस्त हैं और जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »