शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अब ऑनलाइन रेसिपी शेयर करने की तैयारी में

शिल्पा शेट्टी अपने हेल्थ पर कितना ध्यान देती हैं, ये तो सब जानते हैं और अब वो अपने फैंस के लिए पौष्टिक खानों की रेसिपी ऑनलाइन शेयर करने की तैयारी में हैं.

Advertisement
शिल्पा शेट्टी शिल्पा शेट्टी

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST

सभी जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी कुंद्रा फिटनेस को लेकर कितनी जागरूक हैं. कुछ समय पहले उन्होंने 'द ग्रेट इंडियन डायट' किताब भी निकाली थी. इस किताब में शिल्पा ने हेल्दी फूड्स के बारे में बताया था.

इतना ही नहीं फिटनेस ऐप 'माई डायट कोच' ने शिल्पा को अपने सेक्सी फिगर के राज शेयर करने के लिए अप्रोच किया था. अब खबर आ रही है कि शिल्पा अपने पति और बेटे के लिए जो पौष्टिक खाना बनाती हैं उसकी रेसिपी वो ऑनलाइन सबके साथ शेयर करेंगी.

Advertisement

अक्टूबर में दीवाली के दौरान हफ्ते में तीन दिन 12 रेसिपी शेयर करेंगी. वे सिर्फ रेसिपी ही शेयर नहीं करेंगी बल्कि अपने के सवालों का जवाब भी देंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement