सुहाना खान की एक और तस्वीर Viral, कैमरे के लिए दिया ये पोज

शाहरुख खान की बेटी सुहाना की एक और तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं.

Advertisement
सुहाना खान सुहाना खान

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की एक और तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं. सुहाना ने प्लाजो और क्रॉप टॉप पहना है. स्नीकर्स और सनग्लासेज ने उनके इस लुक को पूरा किया है. तस्वीर में सुहाना नीचे की तरफ देख रही हैं.

सुहाना लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं. उनके फैन पेज पर उनकी कई तस्वीरें शेयर होती रहती हैं. सुहाना के मेकओवर को लोग बहुत पसंद करते हैं.

Advertisement

आपको बता दें कि अगले महीने सुहाना वॉग के कवर पेज पर नजर आने वाली हैं. सुहाना को एक्टिंग में दिलचस्पी है और उन्हें करण जौहर ग्रूम कर रहे हैं. सुहाना 2020 तक बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं. इस बारे में शाहरुख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सुहाना पहले अपना ग्रेजुएशन पूरा करेंगी, उसके बाद ही इस फील्ड में आएंगी.

इतनी कम उम्र में सुहाना की बॉडी लैंग्वेज में कमाल का कॉन्फिडेंस झलकता है. किंग खान की लाडली इन दिनों अपने स्टाइल स्टेटमेंट और फैशन सेंस से सभी को इम्प्रेस कर रही हैं. इन दिनों सुहाना का मेकओवर, लुक और उनका ड्रेसिंग सेंस टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. बॉलीवुड गलियारों में भी सुहाना के ग्लैमरस अंदाज को काफी सराहा जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »