18 साल बाद अगली फिल्म में एक बार फिर पिता बनेंगे सलमान खान

एक अखबार को दिए इंटरव्यू में सलमान ने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बात की है.

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 01 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:17 PM IST

कुछ दिनों बहले सलमान खान ने कहा था कि उनके परिवार को आमिर की 'दंगल' बहुत पसंद आई है और इसलिए वो आमिर से प्रोफेशनली नफरत करते हैं. अब आमिर से प्रेरणा लेकर लगता है सलमान ने अपनी अगली फिल्म में पिता का रोल निभाने का मन बनाया है.


हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सलमान ने कहा, 'मैंने 'जब प्यार किसी से होता है' में पिता का रोल निभाया था. अब अपनी में मैं एक 13 साल की लड़की के पिता का रोल कर रहा हूं.'

Advertisement


फिल्म के बारे में बात करते हुए ने आगे कहा, 'फिल्म डांस पर आधारित है. मैं ट्रेन्ड डांसर का रोल निभाऊंगा. क्या आप जानते हैं ये कितना दर्दनाक है? ' ' भी काफी दर्दनाक था. मुझे 18 किलो वजन कम करना था. मैं डाइट नहीं करता. मुझे घर का खाना पसंद है. मैं स्वाद के लिए नहीं खाता. जब मुझे प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट मिल जाता है, मैं टेबल छोड़ देता हूं. इसलिए मेरे लिए वजन घटाना बहुत मुश्किल था. लेकिन मैं हमेशा ये चाहता हूं कि स्क्रीन पर हमारी की गई कड़ी मेहनत दिखे और मैंने 'वांटेड' से लेकर 'सुल्तान' तक यही काम किया है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement