सलमान नहीं कर सकते रितिक और टाइगर जैसा डांस!

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने कहा है कि मुझसे रितिक या टाइगर जैसे डांस  की उम्मीद न रखें.

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

दीपिका शर्मा

  • मुंबई,
  • 22 मई 2016,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST

अभिनेता सलमान खान को चार वर्ष के अंतराल के बाद आगामी अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) अवॉर्ड समारोह में प्रस्तुति देते देखा जाएगा. सलमान का कहना है कि दर्शक उनसे अभिनेता रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ जैसे डांस की उम्मीद न करें.

आईफा में उनके प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर , 'मैंने अभी तक इस बारे में नहीं सोचा है. देखते हैं यह कैसा होता है? मैं आश्वस्त हूं कि यह अच्छा होगा, लेकिन मुझसे रितिक या टाइगर जैसी प्रस्तुति की आशा न रखें. यह अलग होगी.'

Advertisement

के अलावा इस अवॉर्ड फंक्शन में रितिक, प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा और टाइगर को भी मंच पर थिरकते देखा जाएगा. आईफा का आयोजन 23 से 26 जून तक स्पेन में होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement