माहिरा के बचाव में आए रणबीर, कहा- वो औरत हैं सिर्फ इसलिए उन्हें जज ना करें

कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थीं. उसके बाद माहिरा को ट्रोल किया जाने लगा था. अब रणबीर उनके बचाव में आए हैं.

Advertisement
माहिरा खान और रणबीर कपूर (वैधानिक चेतावनी: सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है) माहिरा खान और रणबीर कपूर (वैधानिक चेतावनी: सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है)

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 24 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:30 AM IST

कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थीं. दोनों को न्यूयॉर्क में साथ में देखा गया था. उसके बाद से दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी.

इन तस्वीरों पर रणबीर कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एनडीटीवी से कहा- मैंने पिछले कुछ महीनों में माहिरा को निजी तौर पर जाना है. मैं उनकी इज्जत करता हूं क्योंकि वो एक अच्छी इंसान हैं. यह अच्छा नहीं है कि उन्हें जज किया जा रहा है. वो भी इसलिए क्योंकि वो एक औरत हैं.

Advertisement

मैं लोगों से निवेदन करता हूं कि वो नकारात्मकता ना फैलाएं और अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ें. रणबीर ने लोगों को चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि सिगरेट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है.

दरअसल माहिरा तस्वीरों में सिगरेट पीती नजर आ रही थीं. साथ ही उन्होंने बैकलेस ड्रेस भी पहना था. यह देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था. हालांकि बहुत से सिलेब्स उनके समर्थन में भी आगे आए.

रणबीर के पापा ऋषि कपूर ने दोनों की वायरल हुई तस्वीर पर कहा था कि जो तस्वीर में है, उनसे पूछिए. मेरा बेटा जवान है, वो किसी से भी मिल सकता है.

आपको बता दें कि रणबीर और माहिरा को सबसे पहले एक साथ दुबई के ग्लौबल टीचर प्राइज इवेंट में साथ देखा गया था. वहां दोनों की नजदीकियां देख उनके अफेयर की चर्चा होने लगी.

Advertisement

फिल्मों की बात करें तो रणबीर फिलहाल संजय दत्त की बायोपिक में काम कर रहे हैं. फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, दिया मिर्जा, परेश रावल और मनीषा कोइराला हैं. फिल्म अगले साल 30 मार्च को रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »