वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी अफसरों ने शर्मिला टैगोर को रोका

देश की जानी मानी अभिनेत्री और दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की पत्नी शर्मिला टैगोर को उस समय खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा जिस समय उन्हें वाघा बार्डर पर पाकिस्तानी अफसरों ने रोक लिया.

Advertisement
शर्मिला टैगोर शर्मिला टैगोर

दीपिका शर्मा

  • लाहौर ,
  • 22 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

जानीमानी अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को रविवार को वाघा बॉर्डर से भारत में दाखिल नहीं हो सकी क्योंकि पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने उनको लाहौर में रहने के लिए पुलिस रिपोर्ट नहीं रखने की वजह से रोक दिया.

में शामिल होने के लिए चार दिवसीय दौरे पर आई थीं और पुलिस के सुरक्षा घेरे में वह वाघा सीमा तक पहुंचीं.

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात के बाद पंजाब सरकार ने उनको आधिकारिक प्रोटोकॉल दिया. बहरहाल, जब वह वाघा सीमा पहुंची तो आव्रजन अधिकारियों ने उनसे कहा कि उनके यात्रा संबंधी दस्तावेजों में पुलिस रिपोर्ट नहीं है. उनके यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस दस्तावेज के साथ जा सकती हैं तो आव्रजन अधिकारी ने कहा, नहीं.

Advertisement

एफआईए के एक अधिकारी ने कहा कि ने संबंधित थाने से संपर्क किया और करीब दो घंटे में फैक्स के जरिए रिपोर्ट की व्यवस्था की.

अधिकारी ने कहा कि मामले के सुलझाए जाने तक गेस्ट रूप में थीं और बाद में माल रोड स्थित होटल में लौट आईं और सोमवार को भारत के लिए रवाना होने का फैसला किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »