जयपुर से निकल कर सूरत पहुंची 'पद्मावती' के विरोध की आग

फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली की मुसीबतें अभी थमने का नाम नहीं ले रही हैं. उनके खि‍लाफ विरोध की आग अब गुजरात के सूरत में भी जल उठी है. 

Advertisement
सूरत, गुजरात सूरत, गुजरात

गोपी घांघर

  • नई दिल्ली,
  • 31 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:06 PM IST

फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई जा रही फिल्म 'पद्मावती' के विरोध में सूरत में राजपूत समाज की करणी सेना और सूर्य सेना ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए संजय के पोस्टर फाड़े.


फिल्म में रानी पद्मावती और दिल्ली के शासक अलाउद्दीन खिलजी को लेकर इतिहास के साथ की गयी छेड़छाड़ के विरोध में सूरत के राजपूत समाज ने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा है. कलेक्टर कार्यालय में भंसाली के खिलाफ सूत्रोच्चार भी किया गया और भंसाली की तस्वीरों को फाड़ कर विरोध जताया गया.

Advertisement

साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि फिल्म रिलीज होती है और उसमें इतिहास से छेड़छाड़ की जाती है तो उसे थिएटर में नहीं चलने दिया जाएगा. साथ ही यह फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं बदली जायेगी तो इसका खामियाजा राज्य सरकार और केंद्र सरकार को भुगतना पड़ेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »