सोनम ही नहीं, उनके पति आनंद ने भी इंस्टा पर बदला नाम, देखें

सोनम कपूर की तरह उनके पति आनंद आहूजा ने भी इंस्टा पर अपना नाम बदला है.

Advertisement
आनंद आहूजा-सोनम कपूर आनंद आहूजा-सोनम कपूर

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2018,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

सोनम कपूर ने शादी के बाद सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने नाम के साथ पति आनंद का सरनेम लगाया. इंस्टाग्राम, ट्विटर पर अब उनका नाम सोनम कपूर आहूजा है. इस फैसले के लिए एक्ट्रेस की आलोचना भी हुई. लोगों ने उनके फेमिनिज्म को सपोर्ट करने पर सवाल उठाए थे. लेकिन कम ही लोगों ने ये नोटिस किया कि आनंद ने भी शादी के बाद इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदला है.

Advertisement

सोनम कपूर की तरह उनके पति आनंद आहूजा ने भी इंस्टाग्राम पर अपने नाम में बदलाव किया है. अब उनका नाम आनंद एस आहूजा है. यानि कि आनंद सोनम आहूजा.

अपने नाम के साथ पत्नी सोनम का नाम लगाकर आनंद आहूजा ने सभी आलोचकों को चुप करा दिया है. फैंस आनंद की इस पहल की तारीफ कर रहे हैं.

वहीं सोनम ने पहली बार कान्स में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में पति का सरनेम लगाने पर प्रतिक्रिया दी. इंडिया टुडे को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सोनम कपूर ने कहा, मैं लंबे समय से आनंद के साथ रिलेशन में थी. ये फैसला लेने में मुझे लंबा समय लगा. अपने नाम के पीछे आनंद का सरनेम लगाना अंत में मेरी चॉइस है.

उन्होंने आगे कहा, अगर लोग फेमिनिज्म का कॉन्सेप्ट नहीं समझते तो उन्हें ऑनलाइन जाकर इसके बारे में पढ़ना चाहिए. वैसे भी लोगों को कैसे पता कि आनंद ने अपना नाम नहीं बदला है?

Advertisement

8 मई को शादी के बाद सोनम ने 14-15 मई को कान्स के रेड कारपेट पर वॉक किया. एक्ट्रेस के कान्स लुक की हर जगह तारीफ हो रही है. पहले दिन उन्होंने लहंगा पहना, जबकि दूसरे दिन रेड कारपेट पर वे न्यूड कलर के गाउन में नजर आईं. कान्स से वापस आने के बाद वो फिल्म वीरे दी वेडिंग का प्रमोशन करेंगी. ये 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement