नेटफ्लिक्स का सबसे मुश्किल रोल करेंगे शाहरुख खान? देखें Promo वीडियो

नेटफ्लिक्स इंडिया ने एक प्रोमो वीडियो जारी किया है और फैंस के पास इसे देखकर उत्साहित होने का हर कारण है. दरअसल, इस प्रोमो वीडियो में शाहरुख खान हैं. शाहरुख प्रोमो में किसी से फोन पर बात कर रहे हैं.

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 4:24 PM IST

नेटफ्लिक्स इंडिया ने एक प्रोमो वीडियो जारी किया है और फैंस के पास इसे देखकर उत्साहित होने का हर कारण है. दरअसल, इस प्रोमो वीडियो में शाहरुख खान हैं. शाहरुख प्रोमो में किसी से फोन पर बात कर रहे हैं.

शाहरुख बता रहे हैं कि वो यहीं हैं और वो बहुत अच्छे एक्टर हैं, उनसे कोई भी रोल करवाया जा सकता है. शाहरुख को किसी ने इंटेरोगेटर की नौकरी के लिए फोन किया है, लेकिन ये नौकरी फिल्म के लिए नहीं बल्कि इंटेलिजेंस एजेंसी के लिए है. अब ये वीडियो किस तरफ इशारा है, इसका खुलासा 22 अगस्त को होगा.

Advertisement

नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो को साझा किया है. वीडियो शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा, "ये शायद अभी तक सबसे चैलेंजिंग रोल है, जिसे शाहरुख निभाएंगे.' वीडियो शेयर करते ही फैंस के बीच हलचल मच गई है और इसके बारे में चर्चा शुरू हो गई है.

नीचे देखें प्रोमो-

हालांकि ये बात ध्यान देने वाली है कि हो सकता है कि शाहरुख बतौर एक्टर नहीं बल्कि प्रोड्यूसर रोल निभाने के बारे में बात कर रहे हों. सभी को पता है कि शाहरुख, वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड को अपने प्रोडक्शन तले बना रहे हैं. इमरान हाशमी स्टारर वेब सीरीज 27 सितंबर को रिलीज होना तय हुई है. सात एपिसोड वाली इस सीरीज की कहानी लेखक बिलाल सिद्दीकी की बेस्टसेलिंग किताब पर आधारित है. 

इस शो की ऑफिसियल लॉगलाइन है, '4 भारतीय इंटेलिजेंस अफसरों की कहानी, जो भारतीय इंटेलिजेंस विंग (IIW) से थे, जिन्होंने भारत की महत्वपूर्ण जानकारियों को लेकर समझौता समझौता किया. इन चारों को पकड़ लिया गया है और इनके सिर धड़ से अलग होने को तैयार हैं. इनकी जिंदगियां अभी दांव पर लगी हुई हैं.'

Advertisement

बता दें कि बार्ड ऑफ ब्लड एक निष्कासित स्पाई, कबीर आनंद की कहानी है, जिसे पंचगनी के शेक्सपियर प्रोफेसर की नई जिंदगी से लेकर अपने देश और खोए प्यार को बचाने के लिए याद किया जाता है.

इंडिया टुडे के माइंड रॉक्स 2019 में इस सीरीज में काम करने को लेकर इमरान हाशमी ने बताया था, 'ये बहुत मुश्किल था. ये ऐसा था जैसे मैं 3 फिल्मों की इकट्ठी शूटिंग कर रहा हूं. इसमें बहुत काम करना पड़ा लेकिन मुझे मजा आया.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »