PHOTOS: 'फिरंगी' की सफलता की दुआ मांगने गर्लफ्रेंड संग शिरडी पहुंचे कपिल शर्मा

कपिल शर्मा की दूसरी फिल्म 'फिरंगी' 24 नवंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और लोगों ने उसे बहुत पसंद भी किया है. फिल्म की सफलता के लिए दुआ मांगने सोमवार को कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ और फिल्म के डायरेक्टर राजीव ढींगरा के साथ शिरडी के दर्शन करने पहुंचे.

Advertisement
गर्लफ्रेंड संग शिरडी के दर्शन करने पहुंचे कपिल शर्मा गर्लफ्रेंड संग शिरडी के दर्शन करने पहुंचे कपिल शर्मा

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 3:05 PM IST

कपिल शर्मा की दूसरी फिल्म 'फिरंगी' 24 नवंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और लोगों ने उसे बहुत पसंद भी किया है. फिल्म की सफलता के लिए दुआ मांगने सोमवार को कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ और फिल्म के डायरेक्टर राजीव ढींगरा के साथ शिरडी के दर्शन करने पहुंचे.

हाल ही में फिल्म का प्रमोशन करने के लिए कपिल 'सारेगामापा' के फिनाले में पहुंचे थे. वहां वो अपने पुराने अंदाज में नजर आए. खराब स्वास्थ्य के कारण कपिल ने टीवी से ब्रेक लिया था और वो बंगलुरु में अपना इलाज करवा रहे थे. फिनाले में भी गिन्नी उनके साथ साथ मौजूद थीं.

Advertisement

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले कपिल और गिन्नी के ब्रेकअप की खबरें भी आई थीं. हालांकि कपिल के करीबी दोस्त ने इन बातों का खंडन किया था.

कपिल के करीबी दिनेश कुमार ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि कपिल और गिन्नी के बीच सब कुछ ठीक है.

दिनेश ने कहा- ऐसा कुछ नहीं है. कपिल और गिन्नी साथ हैं. मैं कपिल को अपने कॉलेज के दिनों से जानता हूं. वो मेरे भाई हैं. अगर ऐसा कुछ हुआ होता तो उन्होंने मुझे जरूर बताया होता. उनकी फिल्म आने वाली है, इसलिए लोग ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं.

कपिल से जुड़े एक सूत्र ने भी बताया कि यह एक पीआर एक्टिविटी हो सकती है. पीआर एक्टिविटी यह दिखाने के लिए की जा रही है कि कपिल फिर से सिंगल हो गए हैं.

Advertisement

रिपोर्ट्स आ रही थी कि कपिल अपनी फिल्म 'फिरंगी' के शूट को ज्यादा समय देने के लिए अपने शो में सिलेब्रिटीज को इंतजार करवाते थे. सूत्र ने बताया- वो सब होने के बाद कपिल के फिल्म के मेकर्स कपिल के इमेज को फिर से बनाना चाहते थे और इसीलिए ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं.

इसी साल मार्च में कपिल ने गिन्नी के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. उसके अगले दिन ही फ्लाइट में सुनील ग्रोवर संग हुई उनकी लड़ाई की खबर मीडिया में आ गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement