शाहिद के भाई के कारण श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी हुईं अपने ब्वॉयफ्रेंड से अलग

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर में आजकल नजदीकियां बढ़ रही हैं और इसी कारण वो अपने बॉयफ्रेंड से अलग हो गई हैं.

Advertisement
जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2017,
  • अपडेटेड 10:13 PM IST

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में अपनी एंट्री के लिए तैयार हैं. जाह्नवी जितना बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में रहती हैं उतनी ही अपने बॉयफ्रेंड्स को लेकर भी खबरों में बनी रहती हैं.

कभी खबर आती है कि वो शिखर पहरिया को डेट कर रही हैं, तो कभी ये खबर आती है कि वो अक्षत रंजन के साथ रिलेशन में हैं.

Advertisement


हालांकि कुछ दिनों से उन्हें शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ भी देखा जा रहा है. डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट की माने तो ईशान और जाह्नवी की बढ़ती नजदीकियों से अक्षत बहुत नाराज हैं और इस कारण उन्होंने जाह्नवी से लड़ाई भी की. दरअसल अक्षत को लगता है कि जाह्नवी और ईशान साथ में इतना घूमेंगे तो दोनों प्यार में पड़ जाएंगे. यही कारण है कि दोनों का अब ब्रेकअप भी हो गया है.

बता दें कि खबर आई थी कि जाह्नवी और ईशान 'सैराट' के हिंदी रीमेक में साथ काम करने वाले हैं. इस फिल्म का क्या हुआ ये तो पता नहीं लेकिन ईशान फिलहाल माजिद मजीदी की फिल्म 'बीयोंड द क्लाउड्स' की शूटिंग कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement