तीनों खान में से कौन हैं जाह्नवी कपूर के फेवरेट? किया खुलासा

क्या आप जानते हैं कि स्टारकिड जाह्नवी कपूर बॉलीवुड के किस खान की दीवानी हैं?

Advertisement
जाह्नवी कपूर जाह्नवी कपूर

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 8:56 AM IST

जाह्नवी कपूर फिल्म धड़क की रिलीज के साथ बॉलीवुड की नई स्टार बन गई हैं. फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले हैं. उनकी एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्टारकिड जाह्नवी बॉलीवुड के किस खान की दीवानी हैं?

आज तक को दिए इंटरव्यू में जाह्नवी-ईशान ने अपने फेवरेट खान का खुलासा किया. जाह्नवी का कहना है कि उन्हें आमिर खान बेहद पसंद हैं. ये भी कहा कि आमिर खान की दंगल उनकी फेवरेट फिल्म है. वहीं ईशान को शाहरुख खान बहुत पसंद हैं. वे किंग खान से काफी प्रेरित हैं.

Advertisement

बता दें, बॉलीवुड सेलेब्स ने श्रीदेवी की लाडली बेटी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म को हिट करार दिया है. ट्विटर पर सोनम कपूर, माधुरी दीक्षित, नेहा धूपिया, अनिल कपूर, अर्जुन बिजलानी समेत सेलेब्रिटीज ने फिल्म की तारीफ की है.

स्क्रीनिंग में मां श्रीदेवी की फोटो लेकर पहुंचीं जाह्नवी

हर तरफ से मिल रही तारीफों के बीच जाह्नवी को अपनी मां की याद सता रही है. आखिरकार श्रीदेवी का सपना था बेटी की पहली फिल्म को पर्दे पर देखना. जाह्नवी बुधवार रात हुई धड़क की स्पेशल स्क्रीनिंग में अपने साथ श्रीदेवी की तस्वीर ले गई थीं. ये मौका कपूर परिवार के लिए भी बेहद इमोशनल और गर्व का था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाह्नवी फिल्म की स्क्रीनिंग पूरी होने के बाद खुद को संभाल नहीं सकीं. वो भाई अर्जुन कपूर और पापा बोनी कपूर के गले लगकर रोने लगीं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »