हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार पहली बार नजर आएंगे इस एक्ट्रेस के साथ!

अक्षय कुमार एक बार फिर फिल्म हाउसफुल की अगली सीरीज में दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आएंगे. जानें हाउसफुल में किसके साथ रोमांस करते नजर अा सकते हैं?

Advertisement
अक्षय कुमार अक्षय कुमार

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 3:09 PM IST

फिल्म निर्देशक साजिद खान फिल्म हाउसफुल का चौथा पार्ट बनाने की तैयारी में हैं. खबर है कि फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन रोमांस करती नजर आ सकती हैं.

फिल्म के मेल एक्टर्स के बारे में बॉबी देओल, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के नामों का खुलासा पहले ही कर दिया गया था. इसके अलावा फिल्म में फिमेल एक्ट्रेस को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ था. अब रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट कृति सेनन को कास्ट किया जा सकता है.

Advertisement

बता दें कि कृति सेनन ने अपने करियर की शुरुआत साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हीरोपंती से ही की थी. और अगर वह हाउसफुल के लिए कास्ट की जाती हैं तो ये साजिद के साथ उनकी  फिल्म होगी.

कृति के अलावा फिल्म में बॉबी देओल को साइन किए जाने की भी खबरें छाई हुई हैं. हालांकि बॉबी देओल  द्वारा इस फिल्म को साइन करने की कोई जानकारी फिल्हाल नहीं मिली है.

सूत्रों के मुताबिक बॉबी देओल फिल्म के निर्देशक साजिद खान और निर्माता साजिद नाडियाडवाला को करीब से जानते हैं और फिल्म के लिए ना कहने की कोई खास वजह दिखाई नहीं दे रही. फिल्म में बॉबी का काम करना लगभग तय माना जा रहा है. बता दें कि फिल्म की शूटिंग जून में शुरू की जाएगी. फिल्म को अगले साल 2019 में रिलीज किया जाएगा.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement