Film Wrap: अस्पताल से लौटीं लता मंगेशकर, दीपिका ने शेयर की थ्रोबैक फोटो

फिल्म रैप के जरिए जानिए फिल्म, टीवी, बॉलीवुड, हॉलीवुड समेत रविवार के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास.

Advertisement
लता मंगेशकर लता मंगेशकर

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 08 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 7:51 PM IST

फिल्म रैप के जरिए जानिए फिल्म, टीवी, बॉलीवुड, हॉलीवुड समेत रविवार के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने फिलम केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म को अब एक साल हो गए हैं. पिछले दिनों फिल्म के एक साल पूरे होने की खुशी में सारा ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की थी. उन्होंने केदारनाथ की शूट‍ि‍ंग के दौरान की एक और BTS वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है. उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

Advertisement

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे फेमस एक्ट्रेसेज में से एक हैं और अक्सर अपने फैशन सेन्स, फिल्मों और पति रणवीर सिंह संग रोमांस को लेकर चर्चा में रहती हैं. इसके अलावा एक और चीज जिसके लिए दीपिका की चर्चा होती हैं वो है सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और कमेंट्स.

भारतीय संगीत जगत का गौरव कहे जाने वाली सिंगर लता मंगेशकर की सेहत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी. मगर सिंगर अब स्वस्थ हो चुकी हैं और घर वापस पहुंच चुकी हैं. लता मंगेशकर के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. खुद लता मंगेशकर ने अपने स्वस्थ होने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है और डॉक्टर्स की टीम का शुक्रिया अदा किया है.

दिग्गज एक्ट्रेस शर्म‍िला टैगोर 8 दिसंबर को अपना 75वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस सेलिब्रेशन की शुरुआत उन्होंने अपनी नातिन इनाया खेमू के साथ कर दी है. सोहा अली खान ने बेटी इनाया संग मां शर्म‍िला की एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Advertisement

एक्ट्रेस आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे कूल और स्टाइलिश डीवाज में से एक हैं. वह अक्सर अपने लुक्स और अपनी एसेसरीज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. अब आलिया की कुछ नई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं जिनमें वह ग्रीन कलर के स्टाइलिश एथनिक वियर में नजर आ रही हैं.

दिग्गज एक्ट्रेस शर्म‍िला टैगोर 8 दिसंबर को अपना 75वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस सेलिब्रेशन की शुरुआत उन्होंने अपनी नातिन इनाया खेमू के साथ कर दी है. सोहा अली खान ने बेटी इनाया संग मां शर्म‍िला की एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement