सोनू निगम ने फराह खान के लिए गाया गाना, वायरल हो रहा यह वीडियो

फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सोनू निगम के साथ वीडियो शेयर किया है.

Advertisement
सोनू निगम और फराह खान सोनू निगम और फराह खान

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2018,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों व्हीलचेयर पर हैं, लेकिन दुखी और परेशान होने की बजाए उन्होंने इसे एक फन एक्टिविटी में बदल दिया है. जो भी फराह से मिलने उनके घर आता है फराह उसे ही व्हीलचेयर पर बिठा देती हैं और उसकी एक तस्वीर क्लिक करके दिलचस्प कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड कर देती हैं.

"मैं हूं ना" और "तीस मार खान" जैसी तमाम फिल्मों का प्रोडक्शन कर चुकीं फराह अब तक अनिल कपूर, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, तमन्ना भाटिया और शाहिद कपूर समेत तमाम सितारों को व्हीलचेयर पर बिठा चुकी हैं. हालांकि जब मशहूर गायक सोनू निगम उनके हालचाल लेने उनके घर पहुंचे, तो उन्हें व्हीलचेयर पर बैठने के लिए राजी करने में फराह नाकाम रहीं.

Advertisement

सोनू व्हीलचेयर पर तो नहीं बैठे लेकिन उन्होंने एक मजेदार वीडियो फराह के साथ जरूर शूट कराया जिसे फराह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है. इस वीडियो में सोनू निगम फराह खान को व्हीलचेयर पर बिठा कर ले जा रहे हैं और उनके लिए गाना भी गा रहे हैं. इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है. बता दें कि फराह को एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान वैनिटी की तरफ जाते हुए चोट लग गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »