करण जौहर के घर रणवीर-दीपिका साथ-साथ, नई फिल्म की ओर इशारा?

क्या करण जौहर प्लान कर रहे हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिं‍ह के साथ नई फिल्म?

Advertisement
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 12 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST

पद्मावत में बेहतरीन अदायगी के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह चर्चाओं में हैं यहीं नहीं अब इस कथि‍त स्टार कपल की शादी को लेकर भी खूब गॉसिप हो रही है. अपने रिश्ते को लेकर सस्पेंस बनाकर रखने वाले रणवीर और दीपिका को फिल्ममेकर करण जौहर के घर हाल ही में साथ देखा गया है.

पद्मावत की शानदार सक्सेस के बाद लग रहा है कि कई डायरेक्टर रणवीर और दीपिका को अपनी फिल्म के लिए साइन करने की जुगत में है. जाने माने डायरेक्टर करण जौहर के घर पर साथ पहुंचे रणवीर दीपिका की अगली फिल्म की ओर इशारा मिल रहा है. चर्चा हो रही है कि शायद करण इन दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री से दर्शकों को एंटरटेन करना चाहते हों. चूंकि फिल्म पद्मावत में दीपिका और रणवीर का स्क्रीन शेयरिंग का एक भी सीन शामिल नहीं किया गया था.

Advertisement

करण के घर पहुंची दीपिका नॉन मेकअप लुक में दिखीं और रणवीर हैट के साथ गॉगल्स पहने हुए नजर आए.

इसके अलावा रणवीर और दीपिका की शादी की चर्चाओं के चलते भी फैन्स अब इस जोड़ी को साथ देखने की चाहत में है. हालांकि शादी को लेकर रणवीर पहले ही इंडिया टुडे टीवी को दिए गए इंटरव्यू में ये साफ कर चुके हैं कि साल शादी के बंधन में बधने का उनका कोई प्लान नहीं है. शादी की बात उनके दिमाग में जरूर है लेकिन फिलहाल उनका ध्यान अपने करियर और पर्सनल लाइफ को बैलेंस करने की ओर केंद्र‍ित है.

प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय की शूटिंग में व्यस्त हैं. वहीं दीपिका पादुकोण विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं. इस फिल्म में वह इरफान खान के साथ नजर आएंगी.

Advertisement

पद्मावत की बॉक्स ऑफिस सक्सेस के बाद दीपिका और रणवीर की जोड़ी किस डायरेक्टर की फिल्म में दोबारा साथ नजर आती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »