सोनम कपूर को इसलिए कहा- थैंक्स तो ट्रोलर्स के निशाने पर आई कांग्रेस पार्टी

सोनम कपूर को ये ट्वीट करने पर ट्रोलर्स का निशाना बनी कांग्रेस पार्टी.

Advertisement
सोनम कपूर और राहुल गांधी सोनम कपूर और राहुल गांधी

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 1:01 PM IST

ना सिर्फ बॉलीवुड एक्टर्स बल्कि ट्विटर पर अब ट्रोलर्स द्वारा राजनीतिक पार्टियों को भी निशाना बनाया जा रहा है. हाल फिलहाल में सोनम कपूर पर किए गए एक ट्वीट को लेकर कांग्रेस पार्टी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

दरअसल कांग्रेस पार्टी ने ये ट्वीट सोनम कपूर को उनकी पार्टी को फॉलो करने को लेकर किया था. ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा, 'शुक्रिया सोनम कपूर, आप खूबसूरत और प्रेरणादायक हैं. वीरे दी वेडिंग का और इंतजार नहीं हो पा रहा.'

Advertisement

इस ट्वीट को करते ही यूजर्स ने पार्टी को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर्स ने लिखा-मैं भी कांग्रेस को फॉलो करता हूं मगर आप लोगों ने मुझे thank you नही बोला, चेहरा देखके कारपेट डालनेवाली पार्टी.

एक और ट्रोलर ने कांग्रेज को एक्टिंग स्कूल खोलने तक की नसीहत दे डाली.

कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए ट्वीट में सोनम कपूर की आने वाली फिल्म वीरे दी वेडिंग का जिक्र करने को लेकर भी यूजर्स ने कमेंट किए. एक ट्रोलर ने लिखा, भाई पप्पू की वेडिंग के लिए भी तो आप 15 साल से इंतजार कर रहे हो और अब यहां आपसे इंतजार नहीं होता?

ट्रोलर्स ने ना सिर्फ कांग्रेस पार्टी की गंभीरता पर बल्कि सोनम कपूर को लेकर भी खूब कमेंटबाजी की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »