MOM के ट्रेलर में दिखा श्रीदेवी की एक्ट‍िंग का दम, अलग लुक में छाए नवाज

7 जुलाई को रिलीज हो रही है श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. जानें, क्या खास है इस ट्रेलर में...

Advertisement
मॉम के पोस्टर पर श्रीदेवी मॉम के पोस्टर पर श्रीदेवी

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2017,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की अपकमिंग फिल्म 'मॉम' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत श्रीदेवी के पॉवरफुल डायलॉग से होती है और इसके बाद ही आपका इस ट्रेलर में इंट्रेस्ट होने लगेगा.

श्रीदेवी ने अपने आफिशियल ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के ट्रेलर को शेयर किया है. फिल्म सस्पेंस-थ्रि‍लर है और मां के रोल को इस फिल्म की लीड बनाया गया है जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है.

Advertisement

फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' 7 जुलाई को रिलीज हो रही है.  'मॉम' की स्टोरी एक मां के कॉन्फिलिक्ट की कहानी है. ट्रेलर में एक्टर नवाज का लुक काफी अलग और दिलचस्प लग रहा है. इसी के साथ अक्षय खन्ना भी मजबूत रोल प्ले करते दिख रहे हैं. जी स्टूडियो की इस फिल्म के डायरेक्टर हैं रवि उद्यावर, मॉम इनकी पहली फिल्म है.

क्राइस बेस्ड स्टोरी 'मॉम' सौतेली मां का अपनी बेटी के साथ संघर्ष की कहानी है. अक्षय खन्ना भी इस फिल्म में निगेटिव किरदार में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे. 'मॉम' को श्रीदेवी के पति बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली और जॉर्जिया की लोकेशन पर की गई है. 

Advertisement


आपको बता दें कि रवि उदयवार के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »