शाहरुख की 'रईस' से होगी रितिक की 'काबिल' की जबरदस्त टक्कर

शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' और रितिक की फिल्म 'काबिल' की बॉक्स ऑफिस पर क्लैश को लेकर चल रहे विवाद में एक औश्र मजेदार ट्विस्ट आ गया है...

Advertisement
शाहरुख खान और र‍ितिक रोशन शाहरुख खान और र‍ितिक रोशन

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 27 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:53 PM IST

जनवरी में रिलीज हो रही दो बड़ी फिल्मस 'काबिल' और 'रईस' के बीच का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. हाल में राकेश रोशन इस बात को लेकर शाहरुख खान से नाराज भी हो गए थे. उनकी नाराजगी के जवाब में शाहरुख ने भी कुछ बयान दिया था. लेकिन अब इस विवाद में एक और नया ट्विस्ट आ गया है.


Advertisement

पहले शाहरुख खान और रितिक रोशन की फिल्म 26 जनवरी को एक साथ ही रिलीज हो रही थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए शाहरुख ने फिल्म के निर्माता राकेश रोशन से मिलकर बात भी की थी. लेकिन डैडी रोशन शाहरुख की बात पर राजी नहीं हुए. हाल में एक बयान के दौरान राकेश ने कहा कि मेरे डिस्ट्रीब्यूटर्स ने कहा कि हमें फिल्म को 25 जनवरी को रिलीज करना चाहिए ताकि हमें इविंग शोज का फायदा मिल सके.


जहां एक ओर मॉर्निंग में शोज का फायदा लेने की सोच रही है. वहीं दूसरी ओर 'काबिल' को 25 जनवरी शाम 6 बजे रिलीज करने की बात हो री थी ताकि इसके इविंग शोज का फायदा उठाया जा सके. लेकिन खबरों की मानें तो अब रितिक की फिल्म काबिल को भी मॉर्निंग में ही रिलीज करने का प्लान बना लिया गया है.

Advertisement


अब देखना मजेदार होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ेगी और ये विवाद कहां जाकर खत्म होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement