FilmWrap: कंगना की PM मोदी से मुलाकात, बैग की तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड और टीवी जगत की दिन भर की बड़ी और दिलचस्प खबरों के लिए पढ़िए आज तक फिल्म रैप.

Advertisement
कंगना रनौत कंगना रनौत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

इंडिया टुडे कॉनक्लेव 2019 में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारों समेत कई राजनीतिक चेहरे और जाने-माने व्यापारी शिरकत करने पहुंचे. दो दिन तक चले कॉनक्लेव के इस 18वें संस्करण में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने विचार व्यक्त करने पहुंचे. कॉनक्लेव में अपने विचार रखने आईं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हाल ही में एक अवॉर्ड समारोह में शिरकत करने पहुंचीं. रेड कार्पेट पर करीना अरमानी की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने वॉक करती नजर आईं. उन्होंने इस खास वॉक से पहले अपना एक स्पेशल फोटोशूट भी कराया. तस्वीरों में आप करीना को ये रॉयल ब्लू कलर की ड्रेस पहने देख सकते हैं.

Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हाल ही में इंडिया टुडे कॉनक्लेव के 18वें संस्करण में शिरकत करने पहुंचीं. एयरपोर्ट पर वह व्हाइट कलर की पैंट और स्काय ब्लू कलर की शर्ट, ब्राउन कोट के साथ पहने नजर आईं. सैंडल पहन कर यहां पहुंचीं कंगना का ये लुक कहने को बहुत कैजुअल था लेकिन जो चीज गौर करने वाली थी, वह थी उनके द्वारा लिया गया ब्राउन कलर का बैग.

टीवी शो डायन में लीड रोल न‍िभाने वाली एक्ट्रेस टीना दत्ता ने को स्टार मोह‍ित मल्होत्रा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. टीना दत्ता और मोह‍ित दोनों टीवी शो डायन में लीड रोल न‍िभा रहे हैं. लेकिन दोनों के बीच ऑफ स्क्रीन सब ठीक नहीं चल रहा है. मिड डे की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक टीना ने एक इंटीमेट सीन के दौरान मोह‍ित पर गलत तरीके से छूने का श‍िकायत की है. मोह‍ित को इस कई बार में शूटिंग के दौरान कई बार वॉर्न‍िंग दी गई लेकिन मोह‍ित सीन में नहीं रुके. आख‍िरकार एक्ट्रेस टीना बुरी तरह सेट पर रोने लगीं.

Advertisement

श्रद्धा कपूर उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जिन्होंने बहुत तेजी से सफलता हासिल की है. उनकी आशिकी 2 बड़ी हिट साबित हुई थी. श्रद्धा कपूर अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं. वह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई. इस दौरान उनका एक फैन उनके लिए केक लेकर पहुंचा. वह फैन के इस प्यार को देखकर बहुत खुश हुईं. इसके बाद उन्होंने फैन को धन्यवाद कहा और केक काटकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement