लंदन में हिना खान के रॉयल फोटोशूट का टीजर वीडियो जारी

'ये रिश्ता क्या कहलाता' फेम हिना खान के लंदन में कराए गए रॉयल फोटोशूट का टीजर वीडियो जारी. विंटेज कार में हिना का रॉयल लुक.

Advertisement
हिना खान हिना खान

पूजा बजाज

  • ,
  • 06 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

बिग बॉस 11 में नाम कमाने के बाद हिना खान इनदिनों अपने मेकओवर को लेकर खूब मेहनत करती नजर आ रही हैं. हिना के लेटेस्ट फोटोशूट के टीजर वीडियो में लग रहा है कि उनकी ये मेहनत रंग ला रही है.

हिना खान ने इंस्टाग्राम पर अपना एक फोटोशूट का टीजर वीडियो शेयर किया है. हिना का ये फोटोशूट एक वेडिंग मैगजीन के लिए है. पिछले दिनों इस फोटोशूट के लिए ही हिना खान लंदन में नजर आईं थीं.

Advertisement

हिना खान ने इंस्टा पर लंदन में शूट की बाकी कई तस्वीरें भी फैन्स के साथ शेयर की थीं.

टीवी की स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हिना खान के टीवी कमबैक के लिए भी फैन्स बेताब हैं. हिना खान को कसौटी जिंदगी की 2 के लिए साइन किया गया है. इस शो में वह कमोलिका के रोल में नजर आएंगी. ये रिश्ता क्या कहलाता शो में सुशील बहू के किरदार में नजर आने वाली हिना को अब नेगेटिव किरदार में देखने का इंतजार है.

फिलहाल इनदिनों मॉडलिंग वर्ल्ड में व्यस्त हिना खान का एक पंजाबी सॉन्ग वीडियो भी जारी हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »