सलमान के साथ दोस्ती पर यूलिया को गर्व, बताया सम्मान की बात

यूलिया वंतूर ने अपने सिंगल एलबम 'हरजाई' के लॉन्च के मौके पर बताया कि सलमान उनकी जिंदगी में कितने अहम हैं.

Advertisement
सलमान खान और यूलिया वंतूर सलमान खान और यूलिया वंतूर

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 18 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST

रोमानिया की मशहूर टीवी पर्सनैलिटी यूलिया वंतूर आजकल अपने नए सिंगल एलबम 'हरजाई' को लेकर सुर्खियों में हैं. एलबम लॉन्च के मौके पर उन्होंने सलमान खान को लेकर अपने रिश्ते के बारे खुलकर जवाब दिए और बताया कि एक्टर उनकी जिंदगी में कितने अहम हैं.

उन्होंने कहा कि सलमान खान का दोस्त होना उनके लिए सम्मान और गर्व की बात है. यूलिया जबसे भारत आई हैं उन्हें सलमान के साथ और उनके घर पर अक्सर देखा गया है. मीडिया में खबरें हैं कि ये एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन दोनों ने हमेशा ही ऐसी खबरों को नकारा है.

Advertisement

बॉलीवुड की वो एक्ट्रेसेस जिनसे जुड़ा सलमान का नाम, लंबी है लिस्ट

अपने काम के बारे में बात करते हुए यूलिया ने कहा, पहले मेरी कोई योजना नहीं थी यहां काम करने की. लेकिन हालात बनते गए और यहां पारी का आगाज किया. बता दें, म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया के साथ 'ओ तेरी'' से उन्होंने शुरूआत की थी और ये सिलसिला अब 'हरजाई' तक पहुंच चुका है.

मालदीव में यूलिया संग INTIMATE हुए सलमान, देखें VIDEO

सलमान के साथ काम करने पर यूलिया ने कहा, अगर सलमान चाहें तो ऐसा जरूर मुमकिन हो सकता है. उन्होंने सलमान की तारीफ करते हुए कहा, सलमान बहुत काबिल शख्सियत हैं और वो चाहें तो कुछ भी कर सकते हैं. उनके पास हुनर का भंडार है.

यूलिया ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा था कि सलमान ने ही उन्हें गाने के लिए प्ररित किया था. वो उन लोगों में से हैं जिन्होंने उनके अल्फ़ाज सुधारने में बहुत मदद की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement