चेतन भगत के नॉवेल 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर बन रही मोहित सूरी की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए लीड एक्टर्स मिल गए हैं.
अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर के अनुसार में मुख्य भूमिका निभाएंगे अभिनेता अर्जुन कपूर और उनके साथ श्रद्धा कपूर होंगी. पिछले 3 हफ्तों से चुपचाप इस फिल्म के किरदार के लिए भोजपुरी भाषा की ट्रेनिंग ले रहे हैं. अपने टीवी रियलिटी शो की शूटिंग खत्म करके मुंबई आने के बाद अर्जुन कपूर ने मोहित सूरी की इस फिल्म को साइन किया.
सूत्रों के मुताबिक, ने चेतन के नावेल '2 स्टेट्स' पर आधारित फिल्म की थी जिसे काफी सराहा गया और एक बार फिर से अर्जुन उसी लेखक की दूसरी किताब पर बेस्ड फिल्म करने के लिए तैयार हैं. जी हां अर्जुन यह फिल्म कर रहे हैं और जबसे रियलिटी शो की शूटिंग करके वापस लौटे हैं, तभी से इसकी तैयारी में भी जुटे हुए हैं.
एक तरफ जहां पूरा बॉलीवुड न्यू ईयर पार्टी में व्यस्त था वहीं के किरदार 'माधव झा' की तैयारी कर रहे थे. अर्जुन हर दिन 2 घंटे बास्केटबॉल खेलने और भोजपुरी बोलने की ट्रेनिंग ले रहे हैं.
यह पहली बार होगा जब एक साथ एक फिल्म में दिखाई देंगे.
दीपिका शर्मा / आर जे आलोक