प्रियंका के साथ अपने रिश्तों के बारे में अक्षय ने तोड़ी चुप्पी

2000 के दशक में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें बहुत जोरों पर थीं. उस समय तो प्रियंका से अपने रिश्ते के बारे में अक्षय ने कुछ नहीं कहा था लेकिन अब उन्होंने एक टीवी शो में इसकी चर्चा की है.

Advertisement
अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:42 PM IST

अक्षय कुमार ने साल 2003 में पहली बार प्रियंका चोपड़ा के साथ 'अंदाज' फिल्म में काम किया था. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हिट रही थी. धीरे-धीरे उनके अफेयर की अफवाहें उड़ने लगी.


 खबरों के मुताबिक दोनों के रिश्तों के कारण और अक्षय के बीच दूरियां आ गई थीं. उस समय ट्विंकल ने अक्षय को के साथ कभी कोई फिल्म ना करने की कसम दे दी थी. उसके बाद अक्षय ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाने के लिए ट्विंकल की बात मान ली थी.

Advertisement


अक्षय-प्रियंका ने साल 2005 में 'वक्त' में आखिरी बार साथ काम किया था. उस समय अक्षय ने प्रियंका के साथ अपने रिश्तों के बारे में कुछ नहीं कहा था. 12 साल बाद जब अक्षय से 'आप की अदालत' में ये पूछा गया कि क्या आपने प्रियंका के साथ कभी काम ना करने की कमस खाई थी. इस पर अक्षय ने कहा, 'ऐसी कोई बात नहीं है. मैंने प्रियंका के साथ पांच फिल्में की थीं. के अलावा मैंने सारी हीरोइनों के साथ काम किया है. अगर मौका मिले तो मैं जरूर प्रियंका के साथ काम करूंगा.'


जब उनसे इसके बारे में थोड़ा और पूछा गया तो अक्षय ने कहा, 'प्रियंका को यहां बुलाकर पूछिए कि क्या उन्हें मुझसे कोई प्रॉब्लम है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement