कोबरा के साथ वीडियो पोस्ट करने वाली श्रुति उल्फत गईं 7 दिन के लिए जेल

छोटे पर्दे की मशहूर हिरोइन श्रुति उल्फत को कोबरा के साथ वीडियो पोस्ट करने के आरोप में 8 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था. अब उन्हें 16 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Advertisement
कोबरा सांप के सात एक्ट्रेस श्रुति उल्फत कोबरा सांप के सात एक्ट्रेस श्रुति उल्फत

स्वाति पांडे

  • मुंबई,
  • 09 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:38 PM IST

कोबरा के साथ वीडियो पोस्ट करने पर एक्ट्रेस श्रुति उल्फत को 16 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बुधवार को वन विभाग ने उन्हें गिरफ्तार किया था. उनके साथ एक और अभिनेत्री और दो प्रोडक्शन मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है. एक्ट्रेस को वन्य जीव अधिनियम के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

 

 

Advertisement

जांच से सच आया सामने
हालांकि प्रोडक्शन टीम का कहना है कि ये कोबरा स्पेशल इफेक्ट्स से बनाया गया है और ये जीवित सांप नहीं है. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहले सोशल मीडिया से वीडियो डाउनलोड किया गया और उसके बाद कलिना फॉरेंसिक लैब भेजा गया. 17 जनवरी को मिली रिपोर्ट से सामने आया कि सांप असली था. रिपोर्ट के आधार पर को नोटिस भेजा गया और एक प्राथमिक अपराध रिपोर्ट (POR) दायर की.


चारों ने स्वीकार किया सच
बुधवार को दोनों अभिनेत्रियों और दोनों मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया गया, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि वीडियो में दिखा कोबरा असली था.

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
'डीएनए' की खबर के मुताबिक मुंबई प्रादेशिक विंग के वन अधिकारियों ने कुछ पशु कार्यकर्ताओं की शिकायत पर मामला दर्ज किया. वीडियो अक्टूबर 2016 में सीरियल 'नागार्जुन' के प्रमोशन के लिए बनाया गया था. श्रुति ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिससे ये वायरल हो गया.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »