बेटी आराध्या को लेकर झगड़े अभिषेक और ऐश्वर्या!

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही हैं और इसका कारण उनकी बेटी आराध्या को बताया जा रहा है.

Advertisement
अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 12:29 PM IST

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच मनमुटाव की खबरें अक्सर आती रहती हैं. 'ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज के समय भी ऐसी खबर आई थी कि फिल्म में ऐश्वर्या के हॉट सीन्स से अभिषेक खुश नहीं हैं. हालांकि इन खबरों ने जल्द ही दम तोड़ दिया था.


अब 'अमर उजाला' की रिपोर्ट की मानें तो आराध्या की वजह से दोनों में एक बार फिर दूरियां आ गईं हैं. दरअसल अभिषेक चाहते हैं कि आराध्या अभी से बॉलीवुड में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम करना शुरू कर दें, ताकि उन्हें एक्टिंग का अभी से अनुभव होने लगे. लेकिन अभिषेक के इस फैसले से ऐश्वर्या खुश नहीं हैं. वो अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखना चाहतीं हैं. इसी वजह से दोनों में तनातनी हो गई है.

Advertisement


हालांकि इन खबरों पर अभी तक किसी ने कमेंट नहीं किया है लेकिन इस बात पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल ही हो रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement