पीएम नरेंद्र मोदी के विकास एजेंडे पर बनी फिल्म

पीएम नरेंद्र मोदी के विकास एजेंडे पर एक फिल्म बनाई गई है. इस फिल्म में मुंबई के व्यापारी और मोदी के हमशक्ल विकास महांते ने फिल्म में मोदी की भूमिका निभाई है.

Advertisement
पीएम नरेंद्र मोदी पीएम नरेंद्र मोदी

दीपिका शर्मा

  • मुंबई,
  • 11 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:33 AM IST

बिहार के एक फिल्मकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के एजेंडे और भारत को बदलने की उनकी दृष्टि पर एक फिल्म बनाई है. फिल्म निर्माता और सह निदेशक सुरेश झा ने बताया कि 2 घंटे और 15 मिनट की फिल्म 'मोदी का गांव' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है. फिल्म कुछ महीने के भीतर सिनेमाघरों में हिट होने की उम्मीद है.

Advertisement

झा ने कहा कि यह बायोपिक नहीं है, इसके मेगा प्रीमियर की योजना है. मुंबई के व्यापारी और मोदी के हमशक्ल विकास महांते ने फिल्म में मोदी की भूमिका निभाई है.

मध्यम बजट की इस फिल्म में टेलीविजन अभिनेता चंद्रमणि एम. और जेबा. ए अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे. झा ने बताया कि जेबा बिहार में एक भीषण बाढ़ में बह जाती है, लेकिन उसे एक एनजीओ द्वारा बचाया गया और अध्ययन के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका भेजा गया.

झा ने कहा, 'अमेरिका में उसने मोदी के नजरिए उनके काम और राष्ट्र को विकसित करने के सपनों को समझा. वह इससे प्रेरित होकर वापस लौटी, जिस पर फिल्म बनी.' उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पटना, दरभंगा और मुंबई में हुई.

झा ने बताया कि 'मोदी का गांव' में संगीतकार मनोजानंद चौधरी ने सात गीत दिए हैं. यह फिल्म तुषार ए. गोयल द्वारा सह-निर्देशित है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »